इवेंटस्थान 2026’ में वेडिंग ट्रेंड्स से आईपी के भविष्य तक मंथन

जयपुर, 31 अगस्त । फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स (फोरम) के 13वें वार्षिक कन्वेंशन ‘इवेंटस्थान 2026’ के दूसरे दिन इवेंट और वेडिंग इंडस्ट्री के बदलते स्वरूप, नए ट्रेंड्स, सस्टेनेबिलिटी और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आईपी) के भविष्य पर विशेषज्ञों ने मंथन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के लोक कलाकार मोती खान की लाइव प्रस्तुति से हुई। उनकी दमदार आवाज और लोक संगीत ने कार्यक्रम में मौजूद इवेंट प्रोफेशनल्स को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फोरम प्रेसिडेंट हितेंद्र शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन विभिन्न सत्रों में इंडस्ट्री से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों और इंडस्ट्री लीडर्स ने विचार साझा किए।

दिन के पहले सत्र ‘वेडिंग्स- पिनटेरेस्ट या इंट्रेस्ट’ में नीरव देसाई, जेनिब, नीरव वच्छानी, भुवनेश अग्रवाल और श्याम बसरणी ने बदलते वेडिंग ट्रेंड्स, कपल्स की पसंद और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की। सत्र का संचालन संजय कपूर ने किया। विशेषज्ञों ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल कंटेंट अब शादी समारोहों की थीम, डिजाइन और अनुभव को प्रभावित कर रहे हैं।

फोरम सेक्रेटरी भुवनेश अग्रवाल ने बताया कि ‘सस्टेनेबिलिटी एंड ग्रोथ-इवेंट इंडस्ट्री’ विषय पर आयोजित सत्र में पर्यावरण अनुकूल आयोजनों, सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज और इवेंट इंडस्ट्री की दीर्घकालीन ग्रोथ पर विचार किया गया। विशेषज्ञों ने आयोजन क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया।

कन्वेंशन में ‘आईपी- द फ्यूचर’ विषय पर विशेष पैनल डिस्कशन हुआ। इसमें दीपक चौधरी, विनोद जनार्दन, प्रितेश, महावीर शर्मा, बलराम और राजीव कपूर ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, क्रिएटिव कॉन्सेप्ट्स तथा इवेंट इंडस्ट्री में आईपी के बढ़ते महत्व और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। सत्र का संचालन अरशद हुसैन ने किया।

दूसरे दिन मनोरंजन का प्रमुख आकर्षण हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी की लाइव डांस परफॉर्मेंस रही। उन्होंने अपनी एनर्जेटिक प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद इवेंट प्रोफेशनल्स का उत्साह बढ़ा दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.