माइनॉरिटी एडवाइजरी काउंसिल के बैठक में शामिल हुए राहुल गांधी

Date:

इमरान प्रतापगढ़ी की शानदार पहल की राहुल गांधी ने की सराहना 

नई दिल्ली ! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के नेतृत्व में गठित राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की पहली बैठक आज नई दिल्ली में कांग्रेस के नवनिर्मित मुख्यालय इंदिरा भवन में सम्पन्न हुई।

राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की इस बैठक में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उपस्थित रहे और उन्होंने इस बैठक में देश भर से कांग्रेस पार्टी के नेताओं और साथ में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रीय और अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि के प्रतिनिधियों को एक साथ लाने की अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की इस पहल की सराहना की।

माइनॉरिटी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में राहुल गाँधी बात करते हुए

ज्ञात रहे कि अप्रैल के महीने में कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा ही राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की कमेटी का गठन किया गया है आज इस बैठक में भारत के सामाजिक ताने-बाने और संवैधानिक मूल्यों के सामने बढ़ती चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया. सदस्यों ने संविधान द्वारा प्रदत्त सद्भाव, बंधुत्व और लोकतांत्रिक स्वतंत्रता को कमजोर करने के सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों के प्रयासों पर चिंता व्यक्त की।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने माइनॉरिटी एडवाइज़री काउंसिल की मीटिंग के दौरान देश भर से आये अक्लियत के नेताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भाजपा की नफ़रत की सियासत के दिन जल्द जाने वाले हैं पूरे देश में जिस तरह का एकॉनॉमिक क्राइसिस आने जा रहा है उससे भाजपा की नफ़रत की राजनीति घुटनों पर आ जायेगी।

माइनॉरिटी एडवाइजरी काउंसिल की दिल्ली में हुई बैठक

सांसद राहुल गांधी ने कहा मुझे पता है आपको डराया जा रहा है, फंसाया जा रहा है लेकिन आप डरिये मत, मुल्क संविधान से चलेगा, मुहब्बत से चलेगा,कॉंग्रेस पार्टी पूरे देश में हर मज़लूम के साथ खड़ी है और राहुल गांधी ने अपील की आप सब लोग एक जुट होकर माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के साथ अपनी आवाज़ उठाइये, सियासत में हिस्सादरी लीजिए और इमरान प्रतापगढ़ी के हाथों को और मजबूत करिये.

बैठक के आयोजक इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मुस्लिम , ईसाई,जैन,बौद्ध,सिख सहित सभी माइनॉरिटी को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन राहुल गॉंधी भाजपा की नफ़रत के खिलाफ़ पूरी ताक़त से खड़े है और देश में जिसके साथ भी ज़ुल्म होगा उसके साथ राहुल गांधी,कांग्रेस पार्टी,इमरान प्रतापगढ़ी साथ खड़े होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अपमान से जन्मा आंदोलन: ‘कॉकरोच’ बना स्वाभिमान  का प्रतीक

कपिल बर्मन इस वैचारिक क्रांति का जन्म हाल ही के...

प्रधानमंत्री विदेश यात्रा से क्या लेकर लौटे?

मोदी की 2014 से आज तक 100 से ज़्यादा...

तिब्बी कांग्रेस कैराना की ओर से 149वां मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप

मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान को अभी तक भारत रत्न...

युवा बेरोजगारों के अपमान के खिलाफ आंदोलन

सीजीआई के कॉकरोच और परजीवी बयान को लेकर युवाओं...