घोषणाओं का लोकतंत्र, हकीकत की तलाश

Ali Aadil Khan
Ali Aadil Khan Editor’s Desk

भारत में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य जितना गंभीर है, उतना ही व्यंग्य का विषय भी बनता जा रहा है। सरकार की नीतियाँ और घोषणाएँ अक्सर इतनी भव्य होती हैं कि वास्तविकता उनसे कदम मिलाने में हाँफती नजर आती है। हर समस्या का समाधान प्रेस कॉन्फ्रेंस, विज्ञापनों और सोशल मीडिया अभियानों में पहले ही खोज लिया जाता है—भले ही जमीन पर हालात जस के तस क्यों न रहें।

आजके लोकतंत्र में संवाद की परंपरा को मजबूत करने का दावा किया जाता है, लेकिन आलोचना को अक्सर असहमति नहीं, बल्कि देशद्रोह माना जाता है। जनता से जुड़ने के लिए नए-नए मंच बनाए गए हैं, जहाँ संवाद से अधिक नेताओं के एकतरफा संदेश सुनाई देते हैं।

महँगाई पर नियंत्रण का दावा किया जाता है, जबकि आम नागरिक रसोई के बजट से जूझता दिखाई देता है। पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें मानो आसमान से प्रतिस्पर्धा कर रही हों, लेकिन सरकारी बयान बताते हैं कि सब कुछ “नियंत्रण में” है। बेरोज़गारी पर चर्चा होते ही नए कौशल, स्टार्टअप और आत्मनिर्भरता की बातें शुरू हो जाती हैं—मानो नौकरी न मिलना भी आत्मनिर्भर बनने का एक अवसर हो।

इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में रिकॉर्ड उपलब्धियों का दावा किया जाता है, और यह सच भी है कि पुल, सड़कें और परियोजनाएँ तेजी से बन रही हैं। हालांकि, कई बार ऐसा प्रतीत होता है कि उनका उद्घाटन निर्माण से भी तेज गति से हो जाता है। यह भी सही है की सभी सड़क और पुल परियोजनाओं की पूर्ती जल्द ही टैक्स और फास्टैग के जरिये नागरिकों की जेब से कर ली जाती है.

दूसरी तरफ डिजिटल क्रांति ने देश को नई दिशा दी है, परंतु इंटरनेट की धीमी गति और तकनीकी खामियाँ यह याद दिलाती रहती हैं कि विकास अभी यात्रा पर है, मंज़िल पर नहीं। साथ ही इस तकनीकी के चलते ही साइबर क्रिमिनल्स का नेक्सस भी पूरे ज़ोरों पर देखा जा सकता है.

भारत में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ता हुआ एक बड़ा खतरा बन चुका है। सरकारी आंकड़ों और हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थिति चिंताजनक है:

National Crime Records Bureau(NCRB) डाटा के अनुसार :
👉 2021 में ~52,000 केस
👉 2023 में ~86,420 केस दर्ज हुए ,यानी सिर्फ 2 साल में लगभग 63% की वृद्धि, जबकि 2018 से 2023 के बीच साइबर अपराध 3 गुना से ज्यादा बढ़े.
💰 आर्थिक नुकसान
2025 में साइबर अपराध से भारतीय उपभोक्ताओं को लगभग ₹22,495 करोड़ का नुकसान हुआ. रिपोर्ट्स बताती हैं, ऑनलाइन फ्रॉड अब “राष्ट्रीय आर्थिक खतरा” बन चुका है

अंततः, यह कहना गलत नहीं होगा कि सरकार की उपलब्धियाँ उतनी ही चमकदार हैं जितने उनके विज्ञापन। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कामगारों का आंदोलन हिंसा का रूप लेता दिखाई दिया. जिसको मज़दूर और कामगारों के आंदोलन का लावा से परिभाषित किया जा रहा है, जो कभी भी फूट सकता है.

जनता उम्मीद और धैर्य के साथ आगे बढ़ रही है, इस आशा में कि कभी न कभी घोषणाओं की रोशनी हकीकत में धरती पर दिखाई देगी। यही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी है और इसको आप सबसे बड़ा व्यंग्य भी मान सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.