जयपुर मेट्रो आवश्यक सूचना

Date:

प्रेस विज्ञप्ति

धुलण्डी के दिन 03.03.2026 को मेट्रो ट्रेन की यात्री सेवाएं आंशिक बन्द रहेगी

जयपुर, 01 मार्च। जयपुर मेट्रो राष्ट्रीय पर्वों, त्योहारों एवं उत्सवों के दिनों में भी जनता के प्रति अपना सामाजिक सरोकार पूरी तरह निभाता रहा है। इसी कड़ी में आगामी 03 मार्च धुलण्डी के दिन निर्धारित टाईम टेबल सुबह 5:20 बजे से 02:00 बजे तक मेट्रो ट्रेन की यात्री सेवाएं बन्द रहेगी। इसके पश्चात दोपहर 02:10 से रात्रि 10:21 तक अनवरत मेट्रो सेवाएं संचालित की जाएगी।

जयपुर के नागरिकों से अपील की जाती है कि धुलण्डी के दिन वे अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों के संग मेट्रो में यात्रा का आनन्द लें, लेकिन मेट्रो परिसर, प्लेटफार्मो एवं मेट्रो ट्रेनों में रंग डालने, रंग खेलने एवं हुडदंग करने की पूरी तरह मनाही है। मेट्रो यात्रियों के लिए गुलाल, रंग एवं पानी से भरी पिचकारियां-गुब्बारे एवं बोतलें ले जाने पर रोक रहेगी। इसके अलावा रंग से सने कपड़ों से मेट्रो परिसर एवं ट्रेनों को गंदा करने की भी मनाही है। नशाधीन स्थिति में मेट्रो परिसर में प्रवेश वर्जित है।

मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन एवं मेन्टीनेन्स) एक्ट, 2002 के तहत जहां मेट्रो ट्रेनों एवं इसके परिसरों को गंदा करने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।

जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री वैभव गालरिया ने मेट्रो प्रशासन की और से जयपुरवासियों तथा मेट्रो यात्रियों को होली की शुभकामनाएं दी और बताया कि मेट्रो यात्री 03 मार्च (धुलण्डी) को मेट्रो संचालन सेवा मे किये गये आंशिक बदलाव को देखते हुए यातायात की असुविधा से बचे।

जनसंपर्क अधिकारी

                                                                                                                                                                              जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तेल संकट से एयरलाइंस बेहाल, संचालन ठप होने की चेतावनी

EDITED TOP BUREAU एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने केंद्र...

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-ईरान आमने-सामने, परमाणु मुद्दे पर तीखी बहस

न्यूयॉर्क, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिका...

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार, ‘मां-माटी-मानुष’...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का क्या है हीट वेव एक्शन प्लान?

मारूफ़ रज़ा की रिपोर्ट दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता...