उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी शुरू

Date:

Edited Ali Aadil Khan 

उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी शुरू – नामांकन प्रक्रिया चालू

कैसे होता है भारत में उपराष्ट्रपति का चुनाव ?

भारत में प्रदीप धनकड़ के स्थान पर नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
7 अगस्त 2025 को यानी आज चुनाव आयोग ने इसकी औपचारिक घोषणा (Notification) जारी कर दी है।
अब इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त तक नामांकन (Nomination) दाखिल कर सकते हैं।

चुनाव से जुड़ी ज़रूरी तारीखें:

अधिसूचना जारी हुई 7 अगस्त
नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त
नामांकन की जांच 22 अगस्त
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 25 अगस्त
चुनाव की तारीख 9 सितंबर
उसी दिन यानी 9 सितंबर को ही नतीजा भी आएगा

चुनाव क्यों हो रहा है?

भारत के मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था ,और वजह बीमारी बताई गई थी। हालांकि सूत्रों का मानना है कि सत्तापक्ष धनकड़ के कुछ फैसलों से खुश नहीं थी , जिसके चलते उनपर लगातार दबाव था .इसलिए अब उनकी जगह नया उपराष्ट्रपति चुना जाना है ।

उपराष्ट्रपति को कौन चुनता है?

आपको बतादें लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मिलकर उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को वोट डालते हैं।

इस बार दोनों सदनों में कुल 788 सांसद वोटिंग करेंगे, जीतने के लिए कम से कम 394 वोट चाहिए होंगे।

🗳️ चुनाव कैसे होता है?

वोट गुप्त रूप से डाले जाते हैं।यानी किस सांसद ने किसको वोट किया इसकी जानकारी सार्वजानिक नहीं होती है . इसका एक लाभ यह होता है जो मेंबर अपनी पार्टी या नेता से सहमत नहीं होता या नाराज़ होता है वो अपनी मरी से जिसे चाहे वोट कर सकता है .

हर सांसद को नंबर डालकर पसंद बतानी होती है (जैसे पहले, दूसरे, तीसरे उम्मीदवार)। और ज़ाहिर है जो उम्मीदवार सबसे ज़्यादा समर्थन या वोट पाता है, वो जीतता है।

कौन-कौन उम्मीदवार हो सकते हैं?

अभी तक किसी पार्टी ने औपचारिक नाम नहीं बताया है।

लेकिन NDA और INDIA गठबंधन दोनों अपने-अपने उम्मीदवार चुनने की तैयारी में हैं।

NDA के पास संसद में बहुमत है, इसलिए उनके उम्मीदवार की जीत की संभावना ज्यादा मानी जा रही है।हालांकि जैसा कि हमने बताया कि इस बार सत्तापक्ष के सदस्यों में अपने नेता और पति पॉलिसीस से काफी नाराज़गी है इसलिए , सम्भावना इस बात की है NDA के सदस्य Cross Voting कर दें .

नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है,जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद नया चेहरा कौन आएगा ,कौन कौन उम्मीदवार होंगे यह अगले कुछ ही दिनों में साफ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...