नजीब को इन्साफ दिलाने के लिए एएमयू छात्रों का ऐतिहासिक मार्च

Date:

एएमयू छात्रों पर पड़ी हर एक लाठी सपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी, नए साल के तोहफे में सपा सरकार की ओर से  एएमयू छात्रों को मिली लाठियां और वाटर कैनन

अलीगढ ३१ दिसम्बर |  जेएनयू के लापता छात्र नजीब के लिए अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के इन्साफ मार्च पर उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के बर्बर पुलिसिया हमले की रिहाई मंच ने घोर निंदा की है |

आज सुबह ११ बजे अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी से छात्रों का जनसैलाब नजीब के लिए इंसाफ मार्च की शक्ल में शुरू हुआ | यह मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण था| छात्रों की मांग थी की नजीब को वापस लाया जाये और उसपर हमला करने वाले एबीवीपी के गुंडों पर कार्यवाही की जाये| छात्रों ने रेल रोकने का ऐलान किया था |

उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा पहले तो छात्रों को यूनिवर्सिटी कैंपस में ही रोकने की कोशिशें की गयी और बाब-ए-सय्यद पर भारी पुलिस  और आर.ए.एफ बल लगा दिया गया लेकिन छात्रों के शांतिपूर्ण जनसैलाब को रोका नहीं जा सका | छात्रों द्वारा निकाले  इन्साफ मार्च को बरगलाने में जब गए सपा सरकार की सांप्रदायिक पुलिस नाकाम रही तो अपनी तीन नाकाम कोशिशों के बाद आगे बढ़ रहे छात्रों पर पुलिस ने हमला कर दिया |  बाब ए सय्यद से निकलकर  छात्र का जनसैलाब घंटाघर पहुँच गया जहाँ उत्तर प्रदेश की  सांप्रदायिक सपा सरकार की पुलिस ने छात्रों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया और हमला कर दिया| इस बर्बर पिटाई में बहुत से छात्र घायल हुए | पुलिस ने मार्च में शामिल छात्राओं को भी नहीं बख्शा और उन पर भी लाठियां बरसाईं|

इस बर्बर पिटाई के बाद नजीब के लिए इन्साफ मांग रहे छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया|

रिहाई मंच इस पुलिस कार्यवाही के लिए सपा और भाजपा के नापाक और सांप्रदायिक गठजोड़ को जिम्मेदार मानता है | रिहाई मंच के मोहम्मद आरिफ ने कहा कि आनेवाले २०१७ चुनाव में सपा सरकार को हर एक लाठी का हिसाब देना होगा और एएमयू छात्रों पर पड़ी हर एक लाठी सपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी|नजीब के लिए इन्साफ मार्च में एएमयू छात्रसंघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे साथ में रिहाई मंच अलीगढ के मोहम्मद आरिफ, सलमान हबीब,अमानुल्लाह, तौसीफ खान,दाऊद इब्राहीम आदि भी इस मार्च में शामिल हुए|

मोहम्मद आरिफ

रिहाई मंच अलीगढ़, 9807743675

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

श्रद्धा के राम बनाम सत्ता के राम

कपिल बर्मन (जागृत भारत) श्रद्धा के राम बनाम सत्ता के...

Ram mandi donation update: पारदर्शिता पर उठे सवाल

Ram mandi chanda update राम मंदिर चढ़ावा मामले में जांच...

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में गिरावट, आम लोगों को मिलेगी राहत

Edited by Ali Aadil khan नायरा ने घटाए पेट्रोल-डीज़ल के...

डॉ. शम्स इक़बाल के प्रयास सराहनीय : डॉ. सैयद अहमद ख़ाँ

राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद में पाँच वर्षों से...