सबसे बड़ा अंडरग्राउंड नमो भारत स्टेशन कहाँ बनाया जा रहा

Date:

दिल्‍ली से सटे बड़े व्यापारिक केंद्र में शहर का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड नमो भारत स्टेशन बनाया जा रहा है

दिल्‍ली से सटे मेरठ के बड़े व्यापारिक केंद्र बेगमपुल में शहर का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड नमो भारत स्टेशन बनाया जा रहा है। इस बेगमपुल स्टेशन पर अप और डाउन लाइन के लिए ट्रैक बिछाया जा चुका है और अंतिम चरण का कार्य तीव्र गति से जारी है।

बेगमपुल मेरठ में एकमात्र अंडरग्राउंड स्टेशन है, जहां से नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

namo bharat

इस स्टेशन पर दो ट्रैक बनाए गए हैं, जहां पर अत्याधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम की मदद से दोनों ट्रेन गुजरेंगी। ऐसा देश में पहली बार होगा कि सेमी-हाई स्पीड नमो भारत और मेट्रो एक ही ट्रैक पर दौड़ती नजर आएंगी।

    स्टेशन पर सीढ़ियों के साथ-साथ , 7 लिफ़्टों का निर्माण भी किया जाएगा, जिनमें से तीन लगभग लग चुकी हैं। प्रत्येक स्टेशन पर ऐसी लिफ्ट बनाई गई हैं, जिनका आकार बड़ा है ताकि मेडिकल सबंधी सहायता के लिए जरूरत पड़ने पर इसमें स्ट्रेचर आदि भी ले जाया जा सके।

बेगमपुल स्टेशन बाजार के बीचों-बीच स्थित है और ट्रेन का संचालन शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। लोग बेगमपुल स्टेशन से ना सिर्फ मेट्रो से मेरठ शहर के अंदर बल्कि नमो भारत ट्रेन से गाज़ियाबाद या दिल्ली तक की यात्रा भी कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...