मणिपुर में हिंदुस्तान का कत्ल किया है इन्होने :राहुल

Date:

नई दिल्ली, बुधवार : लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मणिपुर में हिंदुस्तान और भारत माता की हत्या करने का आरोप लगाया.

उन्होंने अपने भाषण में सत्ता पक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि आपके प्रधानमंत्री मणिपुर में नहीं जा सकते क्योंकि उन्होंने वहां देश की हत्या की है.राहुल ने आगे कहा प्रधानमंत्री मोदी आज तक मणिपुर इस लिए नहीं गए , क्योंकि वो मणिपुर को शायद हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं मानते .

राहुल गाँधी ने कहा ‘आज की सच्चाई यह है कि पुराना मणिपुर नहीं बचा है, मणिपुर के आपने दो भाग कर दिए हैं , मणिपुर को आपने बांट दिया है, तोड़ दिया है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं मणिपुर में राहत शिविरों में गया. लोगों से बात की, बच्चों से बात की, और हमारे प्रधानमंत्री आज तक नहीं पहुँच सके .

मणिपुर दौरे के दौरान राहत शिविरों में दो महिलाओं से मुलाकात के दौरान उनके द्वारा साझा की गयी पीड़ा का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर हिंदुस्तान की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा.राहुल ने कहा इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं, हिंदुस्तान को मणिपुर में मारा है. हिंदुस्तान का कत्ल किया है.

अभी राहुल बोल ही रहे थे कि संसद में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. राहुल के भाषण में हस्तक्षेप करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पूर्वोत्तर भारत के हालात के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार बता दिया.

रिजिजू ने कहा, ‘पूर्वोत्तर में सबसे ज्यादा शासन कांग्रेस ने किया है और इसे ख़त्म किया है. आज वहां जितना उग्रवाद (मिलिटेंसी) है, ये कांग्रेस पार्टी ने पैदा किया है. वहां सारा उग्रवाद कांग्रेस पार्टी की वजह से पैदा हुआ है.

राहुल ने उग्र तेवर दिखते हुए सत्ता पक्ष पर देशद्रोही होने का खुल्ला आरोप लगाते हुए कहा , ‘भारत के दिल की आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की है. इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की है. आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत की हत्या की है. आप देशद्रोही हो, आप देशभक्त नहीं हो, आप देशप्रेमी नहीं हो.

फिर से हंगाना होने पर लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने सदन को शांत कराते हुए राहुल गांधी से बोलने में संयम बरतने का सुझाव दिया. जिस पर राहुल बोले कि ‘मैं मणिपुर में अपनी मां की हत्या की बात कर रहा हूं. मैं आदर से बोल रहा हूं कि आपने मणिपुर में मेरी मां की हत्या की है.’

उन्होंने कहा, ‘एक मेरी मां यहां बैठी है, दूसरी को आपने मणिपुर में मारा है, और हर रोज जब तक आप हिंसा को बंद नहीं करोगे, आप मेरी मां की हत्या कर रहे हो.

उन्होंने कहा ‘हिंदुस्तान की सेना मणिपुर में एक दिन में शांति ला सकती है, लेकिन आप उसका उपयोग नहीं कर रहे हो क्योंकि आप हिंदुस्तान को मणिपुर में मारना चाहते हो.’

अंत में राहुल प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए बोले, ‘अगर नरेंद्र मोदी जी हिंदुस्तान की आवाज नहीं सुनते हैं, हिंदुस्तान के दिल की आवाज नहीं सुनते हैं वो दो लोगों की आवाज़ सुनते हैं .

उन्होंने कहा, ‘देख लीजिए अडानी के लिए मोदी जी ने क्या काम किया है… और रावण भी दो लोगों की सुनता था, मेघनाथ और कुंभकरण की, वैसे ही नरेंद्र मोदी दो लोगों की सुनते हैं- अमित शाह और अडानी की.’

उन्होंने प्रधानमंत्री की तुलना रावण से करते हुए कहा, ‘लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था, लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था. राम ने रावण को नहीं मारा था, रावण के अहंकार ने उसे मारा था. आप पूरे देश में केरोसिन फेंक रहे हो, आपने मणिपुर में केरोसिन फेंका, आग लगा दी. अब आप हरियाणा में भी एहि कर रहे हो. पूरे देश को आप जलाने में लगे हो. आप पूरे देश में भारत माता की हत्या कर रहे हो.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...