सोशल मीडिया पर मचा बवाल, ‘संजू सेमसन’ को मौका न देने पर फैंस ने निकली भड़ास

Date:

Cricket IND VS NZ : संजू सैमसन को मौका नहीं देने पर

फैंस ने हार्दिक पंड्या के खिलाफ खोला मोर्चा,

सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

Reported Nadeem Ahmad

भारत और न्यूजीलैंड तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच नेपियर में 22 नवंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया की निगाहें इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की होगी. वहीं तीसरे मैच से पहले संजू सैमसन को दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देने पर उनके फैंस ने टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को अपने निशाने पर लिया है.

सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर भड़ास अपनी निकाली है. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की और भारत के लिए इस मैच में जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर साबित किया कि इस समय वो प्रचंड फार्म में हैं. मैच में ऋषभ पंत को संजू सैमसन की जगह मौका देने पर फैंस नाराज हो गए और कप्तान के साथ साथ हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण को भी अपने निशाने पर लिया.

सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
टी-20 वर्ल्ड कप में मिली नाकामी के बाद भारतीय टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की खेल रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों (कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और दिनेश कार्तिक) को आराम दिया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में जीत के बाद भी भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या और टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण फैंस के निशाने पर रहें और इसकी वजह है टीम में संजू सैमसन को खेलने का मौका नहीं दिया जाना.

पंत की खराब शुरुआत
दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने ऋषभ पंत को विकेटकीपर के रूप में मौका दिया. इस मैच में ईशान किशन के साथ पंत ने पारी की शुरुआत की. हालांकि ऋषभ पंत एक बार फिर से नाकाम रहे और कोई इस मैच में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका देने की बात कही है.

रवि शास्त्री ने कहा- ”संजू सैमसन को खेलने का मौका दो. उसे 10 मैच लगातार खेलने दो. ऐसा नहीं कि दो मैच खेलने के बाद बैठा दिया. दूसरे लोगों को बैठाओ. संजू सैमसन को 10 मैच लगातार खिलाओ और उसके बाद देखो की अब आगे क्या करना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Israel, Jewish Diversity and the Myth of Sectarian Determinism

Najmuddin A Farooqi In contemporary political discourse, religion and sectarian...

सोमनाथ: इतिहास या सियासी मंच?

धार्मिक स्थल कोई भी हो, या किसी भी मज़हब...

Understanding the Position of Indian Muslims

Citizenship Concerns and Documentation Reality: Understanding the Position of...

चुनावी शोर के बाद संकट का दौर!

ईरान युद्ध और वैश्विक तेल संकट की आशंकाओं के...