[t4b-ticker]
[]
Home » News » National News » डॉ. विजय जौली ने नगर निगम चुनाव के लिए किया धुंआधार प्रचार
डॉ. विजय जौली ने नगर निगम चुनाव के लिए किया धुंआधार प्रचार

डॉ. विजय जौली ने नगर निगम चुनाव के लिए किया धुंआधार प्रचार

डॉ. जौली ने संगम विहार, देवली व खानपुर के आम आदमी पार्टी व कांग्रेस निगम पार्षद के उम्मीदवारों को बताया भ्रष्टाचारी

 

दक्षिण दिल्ली, 21 नवंबर 2022ः वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक डॉ. विजय जौली ने आज सुबह 8.00 बजे से 10.00 तक अम्बेडकर नगर विधानसभा के अंतर्गत खॉनपुर वार्ड संख्या 167 में भाजपा उम्मीदवार श्रीमती ममता यादव व कार्यकर्ताओं संग देवली रोड के कृष्णा पार्क, राजू पार्क क्षेत्र की संकरी गलियों में लगभग 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की। डॉ. जौली ने क्षेत्रवासियों से गुहार करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट डालने व ममता यादव को जिताने की अपील की।

READ ALSO  दिल्ली के आश्रम पर अब नहीं लगेगा जाम

 

इसके पश्चात, डॉ. जौली ने सुबह 10 बजे से 1.00 बजे तक देवली विधानसभा के अंतर्गत संगम विहार वार्ड संख्याः 163 में भाजपा उम्मीदवार चंदन चौधरी व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के संग संगम विहार ब्लाक जी, एफ-3, एल-1 में लगभग 10 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा की। डॉ. जौली ने क्षेत्रवासियों से अपील कर भाजपा उम्मीदवार को विजय बनाने के लिए धुंआधार प्रचार किया।

डॉ. जौली ने दोपहर 1.00 बजे देवली वार्ड संख्या 161 में भाजपा उम्मीदवार अनीता सिंघल के देवली बांध रोड पर भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर डॉ. जौली संग दक्षिण दिल्ली भाजपा जिला अध्यक्ष रोहतास कुमार व मण्डल अध्यक्ष प्रेमपाल सिवास सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

READ ALSO  अब MCD पर भी AAP का क़ब्ज़ा

डॉ. जौली ने निगम चुनावों में भाजपा को जिताने तथा झूठी व भ्रष्ट आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पार्टी को हराने की पुरजोर अपील दक्षिण दिल्ली निवासियों से की।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

15 − nine =

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Scroll To Top
error

Enjoy our portal? Please spread the word :)