जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भगत ने स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया

Date:

16 अगस्त, 2016 जयपुर। जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अश्विनि भगत ने सोमवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 8ः00 बजे जयपुर मेट्रो के मानसरोवर डिपो स्थित प्रशासनिक भवन पर झण्डारोहण किया।

jp 2
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री भगत ने कहा कि हमारे लिये जयपुर मेट्रो का फेज 1बी का समयबद्ध कार्य पूर्ण किया जाना बहुत बड़ी चुनौती है और इस चुनौती का सामना करने के लिये जेएमआरसी की पूरी टीम मिलकर अपना कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने इस मौके पर मौजूद मेट्रो के सभी कर्मचारियों व अधिकारियोें को मेट्रो के इस फेज को पूरा करने को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देष दिये हैं।

jp 3
झण्डारोहण करने के पश्चात् श्री भगत द्वारा जयपुर मेट्रो के मानसरोवर स्थित डिपों में मेट्रो वाॅक थ्रू प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस प्रदर्शनी में जयपुर मेट्रो के सृजन से लेकर संचालन व अभी तक की प्रगति को चित्रों द्वारा प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में जयपुर मेट्रो द्वारा यात्री सुविधा व सुरक्षा जैसी धात्री माता कक्ष, दिव्यांगो हेतु विशेष सुविधाएँ, निर्माण कार्य सुरक्षा तंत्र इत्यादि से सभी मेट्रो कर्मी को अवगत कराया गया। श्री भगत ने प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करने के पश्चात् इस प्रगति को प्रदर्शनी द्वारा सभी मेट्रो कर्मी को प्रेरणादायक बताकर इस प्रयास की सराहना की।

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

इसके पश्चात् श्री भगत ने जयपुर मेट्रो के मानसरोवर डिपो के प्रशासनिक भवन में झरोखा माॅडल रूम का उद्घाटन किया। इस माॅडल रुम में मेट्रो के विभिन्न 3क् माॅडलो का प्रदर्शन किया गया है। इन स्थापित 3क् माॅडल से जयपुर मेट्रो के महत्वकांक्षी स्ट्रक्चर, तकनीक, मेट्रो रेल इत्यादि को समझने मंे, पहचानने में आसानी महसूस होगी।
इसके पश्चात् श्री भगत द्वारा मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पहुँचकर, ई-रिक्शा सुविधा को हरी झण्डी दिखाकर उद्घाटन किया व सभी ई-दिक्शा को यात्री सेवा में समर्पित किया गया। जैसा कि दिनांक 14 अगस्त, 2016 की प्रेस रिलिज द्वारा अवगत कराया गया था की स्वत़ंत्रता की 70 वीं वर्षगंाठ पर प्रथम एवं अंतिम माईल कनेक्टिविटि के तहत सालासर मोटर्स जयपुर के स्वामित्व, संचालन एवं अनुरक्षंण द्वारा ई-रिक्शा की सौगात दी जा रही है।
जनसम्पर्क अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Mamdani’s Rise Signals a Shift in NYC Democratic Politics

New York: The contrast on New York City's primary...

Jamiat treats in Free Medical Camp at Ajmer

Jamiat medical camp at Ajmer Urs treats 1,415 pilgrims...

Indo-Saudi Arab biletral ties and Role of Dr. Suhel

Ambassador Suhel Ajaz Khan Leaves Riyadh, But Questions Remain...

Indo-Greek Defence Partnership

Indo-Greek Defence Partnership, promising move for both nations Indo-Greek Defence...