दिल्ली में पुरानी शराब नीति पर लौटी केजरीवाल सरकार, CBI जांच की सिफारिश के बाद मनीष सिसोदिया.

Date:

दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को फिलहाल वापस लेने का फैसला किया है और सरकार द्वारा संचालित दुकानों के जरिए शराब की बिक्री किए जाने का निर्देश दिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे (भाजपा) ”गुजरात में अवैध शराब का कारोबार चला रहे हैं” और वे अब दिल्ली में भी ऐसा ही करना चाहते हैं ।उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के पास आबकारी विभाग भी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि शराब अब केवल सरकारी दुकानों के माध्यम से बेची जाए और कोई अराजकता न हो।

सिसोदिया ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा शराब की दुकानों के लाइसेंसधारियों और आबकारी अधिकारियों को धमकाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसी का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि कई लाइसेंसधारियों ने अब दुकानें बंद कर दी हैं और आबकारी अधिकारी खुदरा लाइसेंस की खुली नीलामी शुरू करने को लेकर डरे हुए थे।

सिसोदिया ने कहा, ”वे शराब की कमी पैदा करना चाहते हैं ताकि वे दिल्ली में शराब का अवैध व्यापार कर सकें, जैसा कि वे गुजरात में कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।” नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में इस समय करीब 468 शराब की दुकानें संचालित हैं। इस नीति की अवधि को 30 अप्रैल के बाद दो बार दो-दो महीने के लिए बढ़ाया गया था। यह अवधि 31 जुलाई को समाप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

इसराइल को हथियार आपूर्ति के मुद्दे पर भारत घिरा?

इसराइल को हथियार आपूर्ति के मुद्दे पर भारत घिरा,...

केसरिया रंग पर पूर्व कप्तानों ने जताई नाराज़गी

भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग केसरिया होने...

विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार 2026 की घोषणा

विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार 2026 की घोषणा, डॉ. इदरीस...

मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन

मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती के अवसर पर प्रदर्शनी...