छात्रा को डांटा तो परिजन हुए आग बबूला, स्कूल में घुसकर शिक्षिका को निर्वस्त्र कर पीटा.

Date:

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल में शिक्षिका ने छात्रा को किसी बात पर डांट दिया तो परिजन आग बबूला हो गए। उन्होंने स्कूल में घुसकर हंगामा काटा और महिला शिक्षक को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा।

बताया जा रहा है छात्रा अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखती है। पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना हिली थाना क्षेत्र के त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाईस्कूल की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को किसी बात पर महिला शिक्षिका ने छात्रा को डांट दिया था। इसके बाद शुक्रवार को छात्रा के परिजन स्कूल पहुंच गए और प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत की। इसी दौरान बात बढ़ गई और वे महिला शिक्षिका के कमरे में पहुंच गए और उसके साथ अभद्रता करने लगे।

इस दौरान परिजनों व उनके साथियों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया और उसे जमकर पीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल स्कूल पहुंच गया और मामले को शांत कराया। शनिवार को स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर आपत्ति जताई और सड़क जाम कर दी। इसके बाद पुलिस हरकर में आई और मामला दर्ज किया। इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा खास समुदाय से ताल्लुक रखती है।

भाजपा की युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुणज्योति तिवारी ने बताया कि नौवीं की छात्रा ने हिजाब पहन रखा था। इसी बात को लेकर उसे शिक्षिका ने डांटा था और उसे क्लास से बाहर कर दिया था। उन्होंने घटना का वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया है। इस मामले में भाजपा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने इलाके का दौरा किया। उन्हाेंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तिब्बी कांग्रेस कैराना की ओर से 149वां मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप

मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान को अभी तक भारत रत्न...

युवा बेरोजगारों के अपमान के खिलाफ आंदोलन

सीजीआई के कॉकरोच और परजीवी बयान को लेकर युवाओं...

अब सस्ता रूसी तेल बंद, क्या बढ़ेगा जनता का बोझ?

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने अस्थायी राहत देते...

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन?

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, नेशनल...