स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध बार चलाने का आरोप, कांग्रेस बोली- ये ‘तुलसी संस्कारी बार’.

Date:

कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि उनकी बेटी गोवा में अवैध रूप से बार चला रही हैं। हालांकि उनके आरोपों पर पलटवार करते हुए ईरानी ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं। उन पर ऐसे आरोप इसलिए लगाए गए क्योंकि उन्होंने अमेठी में राहुल गांधी को हराया। अब कांग्रेस ने उनकी बेटी का एक वीडियो शेयर किया है। और तंज कसा है कि जिन लोगों को अभी भी भ्रम है, वो कंफर्म हो जाएं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध रूप से बार चलाने के कांग्रेस के आरोपों के बाद विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने पीएम मोदी से ईरानी को कैबिनेट से हटाने की मांग की है। कांग्रेस ने यह आरोप आरटीआई दस्तावेजों को आधार बनाकर लगाए हैं। अब मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कांग्रेस के खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दी और कहा कि उनकी बेटी 18 साल की है। न वो राजनीति में है और न ही बार चलाती है। वो कॉलेज की एक छात्रा है।कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने ट्वीट करके ईरानी पर फिर हमला बोला। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि गोवा में रेस्टोरेंट चलाने का दावा कर रही हैं। (लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की तथ्यता की पुष्टि नहीं करता है। न ही यह कि यह कब बनाया गया था।) कांग्रेस नेता ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें जोइश ईरानी को गोवा में एक रेस्तरां के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है।

वीडियो में वो कह रही हैं कि गोवा भारत का पर्यटन केंद्र है। आप स्थानीय रेस्तरां में गोवा के व्यंजन पा सकते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय भोजन यहां पिछड़ रहा है। बीवी श्रीनिवास ने कहा, “भाजपा के कुछ सदस्य बेशर्मी से दावा कर रहे हैं कि बार के मालिक ‘तुलसी’ जी (स्मृति ईरानी) की बेटी नहीं है, यह वीडियो उनके लिएकांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस उनकी बेटी को इसलिए निशाना बना रही है क्योंकि वो गांधी फैमिली के खिलाफ बोलती रही हैं। यह सब गांधी फैमिली के इशारे पर हो रहा है। स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “18 साल की लड़की के चरित्र हनन के लिए कांग्रेसी जिम्मेदार हैं। उनकी एकमात्र गलती यह है कि राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी के बारे में बात करती है।” भाजपा नेता ने कहा, “मेरी बेटी कॉलेज में पढ़ती है। वह बार नहीं चलाती है। कृपया कागजात देखें। मेरी बेटी का नाम कहां है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या ईरान ट्रम्प को क़त्ल करना चाहता है ?

क्या मिडिल ईस्ट फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़...

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...