मिर्ची बाबा बोले ऐसी फिल्म बनाने वालों के सिर काटकर लाने वालों को 20 लाख रुपए दूंगा.

Date:

डॉक्यमेंट्री फिल्म काली में मा काली को सिगरेट पीते दिखाए जाने पर बवाल जारी है। कांग्रेस समर्थित वैराग्यानंद गिरी महाराज उर्फ र्मिची बाबा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि ऐसी फिल्म बनाने वालों के सिर काटकर लाने वालों को मैं अपने आश्रम की तरफ से 20 लाख रुपए दूंगा।

नोएडा में मिर्ची बाबा ने मीडिया से कहा कि काली मां का जो पोस्टर बनाया है, उसमें मां का अपमानित किया गया है। ऐसे निर्देशकों व निर्माताओं का जो सिर काट कर लाता हैं, उसे अपने आश्रम की तरफ से 20 लाख रुपए दूंगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे राक्षसी लोग बिना सिर काटे मानेंगे नहीं। मिर्ची बाबा ने कहा कि कानून सहीं काम नहीं कर रहा है। पहले आश्रम फिल्म बनाई गई, उसमें संतो का मजाक उड़ाया गया। इसके अलावा कई ऐसी फिल्में बनाई गई, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया। बता दें मिर्ची बाबा अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते है।

मिर्ची बाबा इससे पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में चर्चा में आए थे। जब उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्च का हवन किया था। साथ ही कहा था कि यदि दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वह जल समाधि ले लेंगे। लेकिन दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए थे।मिर्ची बाबा बोले ऐसी फिल्म बनाने वालों के सिर काटकर लाने वालों को 20 लाख रुपए दूंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नफरत की राजनीति का नया हथियार : पालतू सूअर

राम पुनियानी दिल्ली के त्रिनगर के निवासी कुछ हिन्दू परिवारों...

“हार्मनी डायलॉग सेशन – I” का भव्य आयोजन समारोह

इंटर फेथ हार्मनी फाउंडेशन ने नई दिल्ली में सफलतापूर्वक...

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए अच्छी ख़बर  

Ali Aadil Khan Edited स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, लेबनान...

क्या राष्ट्रपति ट्रंप का दिमाग खराब है?

आजकल कुछ देशी- विदेशी चैनलों पर यही गंभीर बहस...