खुद से शादी रचाने वाली क्षमा बिंदु से घर खाली कराया, वडोदरा शहर और नौकरी भी छोड़ी.

Date:

गुजरात के वडोदरा के सुभानपुरा इलाके में रहने वाली और खुद से शादी रचाने वाली क्षमा बिंदु को वडोदरा शहर छोड़ना पड़ रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी है और किराये का घर भी छोड़ दिया है। शमा जिस सोसायटी में रहती हैं वहां मकान मालिक ने उन्हे किराए का घर खाली करने के लिए कहा और तीन दिन पहले उन्होंने घर खाली भी कर दिया।

क्षमा बिंदु वही लड़की है जो कि खुद से शादी रचाकर सुर्खियों में आई थी। सोशल मीडिया में क्षमा की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। क्षमा ने कहा कि मकान मालिक ने समाज के दबाव में आकर मकान खाली करने को कहा। मैंने तीन-चार दिन पहले घर खाली किया था। उन्होंने वडोदरा शहर भी छोड़ दिया है। जो लोग ऑनलाइन काम करते थे, वे भी स्वेच्छा से चले गए हैं। मैं यह नहीं बताऊंगी कि मैं वर्तमान में किस शहर में हूं। फिलहाल एक महीने के लिए वडोदरा से रवाना हो रही हूं। मैं बाद में वापस आउंगी। मैं दूसरी नौकरी की तलाश में हूं।क्षमा बिंदु ने विवादों से बचने के लिए 11 जून को खुद से विवाह कर लिया था।

क्षमा बिंदु के एकल विवाह को लेकर विवाद उठने लगा था। कहा जा रहा था कि हिंदू धर्म में इस तरह के विवाह का प्रावधान नहीं है। क्षमा को मंदिर में इस तरह से विवाह नहीं करने देने की भी चेतावनी दी गई थी। क्षमा ने बिना दूल्हे के सात फेरे लिए। उन्हें सहेलियों व रिश्तेदारों ने हल्दी लगाई। वडोदरा के गोत्री स्थित अपने घर में क्षमा ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। इस खास शादी में न तो दूल्हा था और न ही सात फेरे की रस्म पूरी कराने वाला पंडित। शादी में क्षमा के परिजनों के अलावा करीबी दोस्त मौजूद थे। कहा जा रहा है कि देश में इस तरह की पहली शादी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नफरत की आग कब बुझेगी? अब ‘कारपोरेट जिहाद’

हाल में महाराष्ट्र का नासिक शहर दो बार अखबारों...

SC से खेड़ा को राहत, लेकिन बिस्वा क्यों झपटे सिंघवी पर?

नई दिल्ली। SC में कानूनी दलीलों की लड़ाई भले...

ग्रेट निकोबार: सामरिक और आर्थिक विकास की बड़ी योजना

ग्रेट निकोबार: सामरिक विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन की...

US-Iran War Update: Trump Hints at Fresh Attack as Tensions Rise

Iran war: Regional tensions remain intense as Iran, the...