ENG: इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई टीम इंडिया

Date:

एक टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है.

बीसीसीआई ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से 6 तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में रोहित शर्मा नजर नहीं आ रहे हैं, ऐसे में फैंस लगातार रोहित की गैरमौजूदगी पर सवाल कर रहे हैं. इस दौरे पर भारतीय टीम 4 दिन का एक वॉर्म-अप मैच के अलावा दो टी20 अभ्यास मैच भी खेलेगी.

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एक टेस्ट के लिए पहले ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था. हालांकि वनडे और टी20 के लिए अभी तक टीम की घोषणा नहीं हुई है. इस दौरे पर केएल राहुल की फॉर्म चिंता का विषय है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है.

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (वीसी), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला 1 से 5 जुलाई के बीच खेला जाएगा. यह मैच एजबेस्टन में होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Israel, Jewish Diversity and the Myth of Sectarian Determinism

Najmuddin A Farooqi In contemporary political discourse, religion and sectarian...

सोमनाथ: इतिहास या सियासी मंच?

धार्मिक स्थल कोई भी हो, या किसी भी मज़हब...

Understanding the Position of Indian Muslims

Citizenship Concerns and Documentation Reality: Understanding the Position of...

चुनावी शोर के बाद संकट का दौर!

ईरान युद्ध और वैश्विक तेल संकट की आशंकाओं के...