सांसद से मुंह दिखाई में ‘दुल्हन’ ने बनवा ली गांव की सड़क.

अलीगढ़ की तहसील खैर क्षेत्र के गांव कसीसो में 1 महीने पहले शादी होकर अपनी ससुराल आई नवविवाहित दुल्हन ने बीजेपी के मौजूदा सांसद द्वारा मुंह दिखाई में दिए गए शगुन के लिफाफे को यह कहते हुए वापस लौटा दिया था कि वह टूटी-फूटी गंदगी से लबालब कच्ची सड़क से होकर मंदिर में पूजन करने नहीं जाएगी. अगर आप चाहते हैं कि वह मंदिर जाए तो गांव की उस मुख्य सड़क को बनवा कर दे दें.

उसी समय अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने एक माह के भीतर सड़क निर्माण कार्य की घोषणा की थी और अब 30 दिन में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य करा कर सांसद ने वर्षों से खस्ताहाल पड़े कच्चे रास्ते को सड़क बनवा कर दुल्हन की मुंह दिखाई में दिया है. जिससे ग्रामीण काफी खुश हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.