100 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए भाजपा को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

Date:

मौजूदा दौर के चुनावों में मिली बढ़त के साथ भाजपा पार्टी ने छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में वोट करने के लिए मनाने की अपनी क्षमता साबित कर दी है। इसे आगामी राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनावों से पहले पार्टी के लिए एक सफलता के रूप में देखा जा सकता है।
सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों में भाजपा के 26 सदस्य शामिल हैं जबकि इस द्विवार्षिक चुनाव में उसके 22 सदस्यों ने जीत दर्ज की। इस प्रकार उसे चार सीटों का नुकसान हुआ है। निर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के बाद भाजपा के सदस्यों की संख्या 95 से घटकर 91 रह जाएगी। यानी फिर से 100 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए भाजपा को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अभी भी राज्यसभा में सात मनोनीत सदस्यों सहित कुल 13 रिक्तियां हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई नेताओं ने इसे भाजपा की बड़ी उपलब्धि करार दिया था। राज्यसभा की 57 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा के बाद उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और उत्तराखंड में सभी 41 उम्मीदवारों को पिछले शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। इनमें भाजपा के 14 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे।

भाजपा को उत्तर प्रदेश में तीन सीटों का फायदा हुआ।वहां से उसके पांच सदस्य सेवानिवृत्त हुए थे जबकि उसके आठ सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बिहार और मध्य प्रदेश में भाजपा को दो-दो सीटें और उत्तराखंड और झारखंड में एक-एक सीटें मिलीं। हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 16 सीट के लिए शुक्रवार को चुनाव हुए।

इनमें से भाजपा महाराष्ट्र और कर्नाटक में तीन-तीन सीटें और हरियाणा और राजस्थान में एक-एक सीट जीतने में सफल रही।छह सीट- उम्मीदवार : सात (भाजपा के तीन, शिवसेना के दो, कांग्रेस का एक और राकांपा का एक) नतीजे
भाजपा : तीन
शिवसेना : एक
कांग्रेस : एक
राकांपा : एक
विजयी उम्मीदवार : पीयूष गोयल (भाजपा), अनिल बोंडे (भाजपा), धनंजय महाडिक (भाजपा), संजय राउत (शिवसेना), इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस), प्रफुल्ल पटेल (राकांपा)
हारने वाले उम्मीदवार : संजय पवार (शिवसेना)चार सीट – उम्मीदवार : पांच (कांग्रेस के तीन, भाजपा का एक और भाजपा तथा आरएलपी के समर्थन वाला एक उम्मीदवार) नतीजे –
कांग्रेस : तीन
भाजपा : एक
विजयी उम्मीदवार : रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस), मुकुल वासनिक (कांग्रेस), प्रमोद तिवारी (कांग्रेस), घनश्याम तिवाड़ी (भाजपा)
हारने वाले उम्मीदवार : सुभाष चंद्रा (भाजपा और आरएलपी के समर्थन वाले निर्दलीय)दो सीट- उम्मीदवार : तीन (भाजपा का एक, कांग्रेस का एक और एक निर्दलीय) नतीजे –
विजयी उम्मीदवार : कृष्ण लाल पंवार (भाजपा), कार्तिकेय शर्मा (भाजपा-जजपा द्वारा समर्थित निर्दलीय)
हारने वाले उम्मीदवार : अजय माकन (कांग्रेस)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...