भाजपा ने यूपी, महाराष्ट्र, बिहार में विधान परिषद प्रत्याशियों का किया ऐलान.

Date:

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है.

तीनों राज्यों में 30 सीटों पर विधान परिषद् के चुनाव 20 जून को होने हैं।

एमएलसी चुनाव को लेकर बने सस्पेंस को खत्म करते हुए भाजपा ने यूपी में 9, बिहार में 2 और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। यूपी में भाजपा ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और चौधरी भूपेन्‍द्र सिंह सहित 7 मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

जिन नेताओं को एमएलसी चुनाव में उम्‍मीदवार बनाया गया है उनमें दयाशंकर मिश्र दयालु, जेपीएस राठौर, नरेन्‍द्र कश्‍यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारीलाल दोहरे और मुकेश शर्मा शामिल हैं। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने प्रवीण यशवंत दारेकर, राम शंकर शिंदे, श्रीकांत भारतीय, उमा गिरीश खापरे, प्रसाद मिनेश लाड को उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।

इसके अलावा बिहार से हरि साहनी और और अनिल शर्मा एमएलसी चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि एमएलसी की 30 सीटों में से 13 उत्तर प्रदेश, 10 महाराष्ट्र और शेष 7 सीटें बिहार की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तिब्बी कांग्रेस कैराना की ओर से 149वां मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप

मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान को अभी तक भारत रत्न...

युवा बेरोजगारों के अपमान के खिलाफ आंदोलन

सीजीआई के कॉकरोच और परजीवी बयान को लेकर युवाओं...

अब सस्ता रूसी तेल बंद, क्या बढ़ेगा जनता का बोझ?

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने अस्थायी राहत देते...

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन?

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, नेशनल...