विजिलेंस ब्यूराे ने पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उसके कई अन्य साथियाें काे गिरफ्तार किया है जिनमें एक पत्रकार भी बताया जा रहा है।
मंगलवार सुबह तीन बजे विजिलेंस ने साधु सिंह धर्मसोत को अमलोह उनके घर से उठाया है।

धर्मसोत पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ सेे पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके साथियों को मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा। धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते वन मंत्री थे।साधु सिंह धर्मसोत पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले में भी घिरे रहे हैं। उनके सामाजिक सुरक्षा मंत्री रहते आरोप लगे कि गलत तरीके से स्कालरशिप का पैसा प्राइवेट कालेजों और यूनिवर्सिटीज को दे दिया गया। इसको लेकर खूब हंगामा भी हुआ। इसके बावजूद तत्कालीन कैप्टन सरकार ने धर्मसोत को क्लीन चिट दे दी थी।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धर्मसाेत काे सलाखाें के पीछे भेजने की बात कही थी। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सहित विपक्षी दलाें ने इस मुद्दे काे जाेर-शाेर से उठाया था। तब शिरोमणि अकाली दल के साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी आंदाेलन किया था।
Times Of Pedia Times of Pedia TOP News | Breaking news | Hot News | | Latest News | Current Affairs
