सीएम योगी बोले- यूपी में देश का नेतृत्व करने की क्षमता, हमने दोगुना कर दिया है बजट.

Date:

बजट सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन हुआ. इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ही पूरे विपक्ष को निशाने पर लिया. उन्होंने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला. सीएम ने कहा, “राहुल गांधी विदेश में भारत की बुराई करते हैं. अखिलेश यादव यूपी से बाहर दूसरे प्रदेश में जा कर यूपी की बुराई करते हैं. राहुल गांधी और अखिलेश यादव में ज्यादा अंतर नहीं है.” उन्होंने कहा कि हमने किसी जाति और धर्म के आधार पर बंटवारा नहीं किया. सीएम ने अखिलेश यादव पर शायराना अंदाज में निशाना साधते हुए कहा, “कैसे मंजर सामने आने लगे हैं, गाते-गाते लोग चिल्लाने लगे हैं.” सीएम ने कहा कि अगर नेता विपक्ष का भाषण बजट पर होता तो अच्छा होता लेकिन तो वो सत्र का हिस्सा बनता. उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय आजादी के समय देश के समान ही थी. 2017 तक यह देश की औसत प्रति व्यक्ति आय का 1/3 तक गिर गई थी. देश विकास कर रहा था लेकिन UP नहीं, UP में क्षमता है. इस बार हमने दोगुना काम करने के लिए बजट बढ़ाया है.

CM योगी बोले- ‘राहुल गांधी और अखिलेश यादव में ज्यादा अंतर नहींमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के गोबर वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज तो गोबर से अगरबत्ती जलती है अगर आप पूजा करते होंगे तो अगरबत्ती जरूर जलाते होंगे। अगर नेता प्रतिपक्ष ने गौसेवा की होती तो ऐसी भाषा न बोलते, लेकिन उनके भाषण में भैंस के दूध का ज्यादा असर दिखाई दे रहा है।मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में देश का नेतृत्व करने की क्षमता है। आजादी के समय देश और उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय एक जैसी थी फिर देश की आय बढ़ती चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...