WWE में वीर के अलावा कई अन्य भारतीय पहलवान, विदेशी पहलवानों की हालत खराब.

Date:

डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) के दुनियाभर में करोड़ों की संख्या में फैन्स हैं। यह शो हफ्ते में तीन दिन रॉ , स्मैकडाउन और NXT के माध्यम से दर्शकों के बीच पहुंचता है। करोड़ों की संख्या में फैन्स अपने-अपने फेवरेट स्टार्स को देखते हैं और उनका सपोर्ट करते हैं। लोग उनकी जीत पर खुश होते हैं और उनकी हार से दुखी भी होते हैं।

हाल ही में WWE में भारत के वीर महान ने अपना भयानक दबदबा कायम कर दिया है। वह यूपी के भदोही जिले के रहने वाले हैं। विदेशी खिलाड़ियों की जिस तरीके से उन्होंने धुनाई की है, उससे उनका खौफ WWE में फैल गया है। वह एक के बाद एक मैच जीत कर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। हालांकि, WWE में वीर के अलावा भी कई अन्य भारतीय पहलवान भी हैं जो वहां अच्छे-अच्छे विदेशी पहलवान की हालत खराब कर रहे हैं।

•गुरु राज

6 फुट 9 इंच की लंबाई वाले गुरु राज डब्ल्यू डब्ल्यू ई में भारत से ताल्लुक रखने वाले पहले हाई फ्लायर हैं। उनकी क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि WWE के टॉप स्टार फिन बेलर से हुए मैच में गुरु ने बेलर की हालत खराब कर दी थी। गुरु राज यह मैच हार तो गए थे लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से फिन बेलर को भी उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। बता दें कि गुरु राज का असली नाम लक्ष्मीकांत राजपूत है और वह उत्तराखंड के बांदिया के रहने वाले हैं।

• सांगा

डब्ल्यू डब्ल्यू ई में भारतीय पहलवानों की सूची में एक और बड़ा नाम सांगा का भी है। इनका असल नाम सौरभ गुर्जर है। वर्तमान में सांगा एनएक्सटी (NXT) में परफॉर्म करते हैं। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं और उनकी लंबाई 6 फीट 8 इंच है। सौरभ गुर्जर की कद-काठी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने स्टार प्लस के शो महाभारत में भीम का रोल भी प्ले किया था। सौरभ एक चॉकस्लैम (फाइनल मूव) से ही अपने प्रतिद्वंदियों को को धराशायी कर देते हैं। वह लगातार विदेशी खिलाड़ियों को रिंग में पटक-पटक कर मार रहे हैं।

•दिलशेर शैंकी

मूल रूप से हरियाणा के जगधरी के रहने वाले दिलशेर शैंकी का असल नाम गुरविंदर सिंह मल्होत्रा है। 7 फीट 1 इंच के विशालकाय शरीर के साथ दिलशेर ने कई बार अच्छे- अच्छे विदेशी रेसलर्स को कड़ी टक्कर दी है और उनकी अच्छी खासी खबर ली है। दिलेशेर भी वर्तमान में स्मैकडाउन ब्रांड के साथ काम कर रहे हैं।

•जिंदर महल

कनाडा की नागरिता रखने वाले यह रेसलर मूल रूप से भारत के रहने वाले हैं। जिंदर महल का पूरा नाम युवराज सिह धेसी है। वह वर्तमान में स्मैकडाउन ब्रांड के लिए परफॉर्म करते हैं। साल 2017-18 के बीच जिंदर महल डब्ल्यू डब्ल्यू ई चैंपियन भी रह चुके हैं, यह खिताब उन्होंने दिग्गज रेसलर रैंडी ऑर्टन को हरा कर जीता था। अपने करियर की शुरुआत के साथ ही उन्होंने कई विदेशी खिलाड़ियों के तगड़ी धुनाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान पर हमलाः साम्राज्यवाद ने एक बार फिर अपने पंजे निकाले

 राम पुनियानी ईरान पर इजराइल और संयुक्त राज्य अमरीका का...

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...