घुसपैठ के जरिए बाहुल्यता बदलना चाहती हैं ममता, कोरोना खत्म होने के बाद लागू होगा CAA:अमित शाह

Date:

गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि कोरोना खत्म होने के बाद CAA लागू होगा। शाह ने कहा कि CAA वास्तविक है, वास्तविक था और रहेगा।

गृह मंत्री शाह ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि वह गुमराह कर रही है कि CAA लागू नहीं होगा। गृह मंत्री शाह ने कहा कि बंगाल में घुसपैठ खत्म करेंगे।

शाह ने कहा कि ममता बनर्जी तीसरी बार भी मुख्यमंत्री बनकर नहीं सुधरीं। शाह ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार, सिंडीकेट और कट मनी बंद नहीं हुआ है। अमित शाह ने कहा कि वह बंगाल के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या को तीन से बढ़ाकर 77 करने में मदद की। उन्होंने कहा कि टीएमसी के अत्याचारों के खिलाफ बीजेपी की लड़ाई जारी रहेगी।

अमित शाह ने मंच से ऐलान किया कि [highlight]जल्द[/highlight] ही देश में सीएए लागू होगा। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी नेताओं को टीएमसी सरकार को न डरने को भी कहा।

अमित शाह ने कहा कि नॉर्थ बंगाल हमारा पूरे उत्तर पूर्व से जोड़ने वाला है। यहां पर बंगाली, गोरखा, राजवंशी, आदिवासी, हिंदी भाषी, टोटो सब दूध में चीनी मिल जाने की तरह रहती है। टीएमसी इसमें भेद कराना चाहती है। जनसांख्यिकी बदलना चाहती है। बाहुल्यता बदलना चाहती है। हम घुसपैठ नहीं होने देंगे।

‘लड़ाई रहेगी जारी’, अमित शाह ने कहा, ‘ममता दीदी के कटमनी, सिंडीकेट, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, अत्याचार और राजनीति हत्याओं के खिलाफ बीजेपी की लड़ाई जारी रहेगी। टीएमसी के अत्याचारी शासन को उखाड़ नहीं फेंकते तब तक बीजेपी की लड़ाई जारी रहेगी।’
ममता चाहती हैं जारी रहे घुसपैठ’
अमित शाह ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के बारे में टीएमसी अफवाह फैला रही है कि यह धरातल पर लागू नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि हम वादा करते हैं कि कोविड-19 महामारी समाप्त होने के बाद हम पूरे देश में सीएए लागू करेंगे। ममता चाहती हैं कि घुसपैठ जारी रहे लेकिन कान खोलकर सुन लें, सीएए वास्तविकता था, है और रहेगा। उन्होंने कहा कि ममता घुसपैठ के जरिए चाहती हैं कि यहां की बाहुल्या बदल जाए ऐसा हम नहीं होने देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...