रविंद्र जडेजा ने छोड़ी CSK की कप्तानी, धोनी के हाथों में होगी कमान.

Date:

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने आईपीएल 2022 के बीच में ही एक बड़ा फैसला किया है जो आपको हैरानी में डाल सकती है. जी हां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है.

इसके पीछे की बड़ी वजह भी सामने आई है. रवींद्र जडेजा के इस फैसले के बाद एक बार फिर से एमएस धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.रवींद्र जडेजा अपने खेल पर ध्यान देना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने सीएसके टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है.

उन्होंने एमएस धोनी से दोबारा चेन्नई की कप्तानी संभालने की अपील की थी. इसलिए एमएस धोनी दोबारा इस टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. ताकि जडेजा अपने खेल पर फोकस कर सकें.आईपीएल 2022 के इस सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. अभी तक इस टीम ने आठ मैच में से सिर्फ दो मुकाबलों में ही जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में नौंवे पायदान पर है.

टीम के प्रदर्शन पर तो असर पड़ा ही है साथ ही रवींद्र जडेजा पर उनके कप्तानी का दबाव भी साफ देखा जा सकता है. इस सीजन ना वो खुलकर बल्लेबाजी कर पा रहे हैं और ना ही गेंदबाजी के तौर पर खरे उतर रहे हैं. 8 मैच में जड्डू ने सिर्फ 112 रन बनाए हैं और केवल 5 सफलता उनके हाथ लगी है. इसके अलावा उनके द्वारा खराब फील्डिंग भी चर्चाओं में रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...