फ्रांस: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के फिर से चुने जाने के बाद रविवार की देर रात फ्रांस में विरोध प्रदर्शन.

Date:

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के फिर से चुने जाने के बाद रविवार की देर रात में फ्रांस में विरोध प्रदर्शन हुए हैं. सोशल मीडिया पर शेयर फोटोज में देखा जा सकता है कि विरोध प्रदर्शन करने वाले मध्य पेरिस में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.

पुलिस ने ज्यादातर युवाओं की भीड़ को तितर बितर करने की कोशिश की, जो विरोध करने के लिए चेटेलेट के मध्य पड़ोस में इकठ्ठा हुए थे.

इमैनुएल मैक्रों आज 25 अप्रैल को दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को हराकर दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं. देर रात ही चुनावों के रुझान इमैनुएल मैक्रॉन के पक्ष में आने लगे थे.मतदान के पहले दौर और रविवार के अफवाह के बीच, छात्रों ने पेरिस और अन्य विश्वविद्यालयों में सोरबोन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, उन्होंने दोनों प्रतिद्वंदियों के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की.

चुनाव के परिणाम साफ होने के बाद, मैक्रों के खाते में 58.6% वोट आए, वहीं, पेन को केवल 41.5% वोट मिले. इसी जीत के साथ, मैक्रों 20 साल में दोबारा राष्ट्रपति बनने वाले पहले फ्रेंच नेता बन गए हैं.ऐतिहासिक जीत के बाद इमैनुएल अपने परिवार के साथ एफिल टॉवर के पास चैंप डे मार्स के मंच पर पहुंचे और लोगों को संबोधित किया. मैक्रों ने कहा, ‘मैं एक निष्पक्ष समाज चाहता हूं. ऐसा समाज जहां, महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता हो.

एक्सपर्ट का मानना है जनता मरीन को सत्ता से दूर रखना चाहती है इसलिए उन्होंने मैक्रों को चुना.मरीन पुतिन की समर्थक और यूरोपियन यूनियन के खिलाफ मानी जाती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान पर हमलाः साम्राज्यवाद ने एक बार फिर अपने पंजे निकाले

 राम पुनियानी ईरान पर इजराइल और संयुक्त राज्य अमरीका का...

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...