कोटा : युवक की नयापुरा थाने की पुलिस हिरासत में हुई मौत

Date:

इंग्लिश / हिंदी प्रेस रिलीज

मानवाधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट अन्सार इन्दौरी ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक और मानव अधिकार आयोग को भेजी शिकायत

कोटा 23 सितंबर। कोटा शहर के नयापुरा थाने में हिरासत के दौरान हुई कमल लोधा नाम के युवक की मौत के मामले में मानव अधिकार अधिवक्ता (एडवोकेट) अन्सार इन्दौरी ने राज्य के मुख्यमंत्री,पुलिस महानिदेशक और मानव अधिकार आयोग को शिकायत भेजकर इस मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

अन्सार इन्दौरी ने भेजी अपनी शिकायत में कहा कि परिजनो के अनुसार पुलिस ने गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाकर हिरासत में लिए गए युवक कमल लोधा के साथ शारारिक और मानसिक प्रताड़ना की है जिस कारण से उसकी मौत हुई है अपने पत्र में उन्होंने मामले में जिम्मेदार थाने के समस्त स्टाफ को हटाने और इस मौत के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने,परिवार जनों को उचित मुआवजा देने तथा पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है।

एडवोकेट अन्सार ने अपने पत्र में लिखा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने भी कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में इस बात को कहा था कि भारत के थानों में सबसे ज्यादा मानव अधिकार का हनन होता है उन्होंने बताया कि इस तरीके की घटनाओं को रोकने के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा उनके वेतन से कटौती करके देना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

English Edition

Case of custodial death in Nayapura police station

Human rights activist Advocate Ansar Indori sent complaint to Chief Minister, Director General of Police and Human Rights Commission

Kota 23 September ! Human rights Activist Advocate Ansar Indori sent a complaint to the Chief Minister, Director General of Police and Human Rights Commission in the case of death of a youth named Kamal Lodha during custody at Nayapura police station in Kota city has demanded.

In his complaint he said that according to the family members, the police have done physical and mental torture with the detained youth Kamal Lodha by adopting an irresponsible attitude, due to which he has died. Removal and registration of a murder case against the policemen mainly responsible for this death, proper compensation to the family members and an independent agency inquiry into the whole matter.

Advovate Ansar wrote in his letter that Chief Justice of India NV Ramanna had also said in a program some time ago that “most of the human rights violation take place in the police stations of India”. He said Compensation should be deducted from their salary so that such incidents can be prevented.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × 2 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रमज़ान के रोज़ों से बीमारियों का इलाज

Edited by:Maroof Raza रमज़ान मुबारक केवल इबादत का महीना नहीं...

رمضان کے دوران روزہ رکھنے کے سائنسی فوائد

ایڈیٹنگ : معروف رضا رمضان المبارک صرف عبادت کا مہینہ...

Israel Declares Next Iranian Supreme Leader..

Amid Israel’s Air Campaign Against Iran and Lebanon, U.S....