कोरोना संक्रमण के 3,324 नए मामले आए सामने, 40 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 3324 नए मामले सामने आए हैं, जो कल की तुलना में 9.9% कम है. देश के 5 राज्यों में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. फिलहाल, देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 19092 है. पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 408 का इजाफा हुआ है. इस दौरान 40 मौतें हुई हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को भारत में कोरोना संक्रमण के 3688 नए केस सामने आए थे.

दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना के 1,520 मामले मिले हैं, इसके बाद हरियाणा में 490 मामले, केरल में 337 मामले, उत्तर प्रदेश में 275 मामले और महाराष्ट्र में 155 मामले सामने आए हैं. अब देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 4,30,79,188 हो गई है. वहीं इस महामारी के चलते 5,23,843 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.

पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के नए मामलों में से 83.54 प्रतिशत केस दिल्ली, हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से सामने आए हैं. अकेले दिल्ली 45.73% नए मामलों के लिए जिम्मेदार है. भारत का कोरोना रिकवरी रेट अब 98.74% है. पिछले 24 घंटों में कुल 2 हजार 876 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4 करोड़ 25 लाख 36 हजार 253 हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.