24 साल में एक भी मुस्लिम को भाजपा ने नहीं बनाया उम्मीदवार

Date:

Gujarat Assembly Election 2022: करीब 10 फीसदी आबादी वाले को एक भी टिकट नहीं, 24 साल में एक भी मुस्लिम को भाजपा ने नहीं बनाया उम्मीदवार

Gujarat Election: गुजरात के कच्छ जिले में मुस्लिम आबादी 21% है। पिछले चुनाव में कच्छ के कुल छह विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। शेष दो कांग्रेस के हिस्से गया था।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पहली सूची में 160 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। तब भाजपा नेता ने बताया था कि उनकी पार्टी ने 160 में से 13 अनुसूचित जाति और 24 अनुसूचित जनजाति के नेताओं को मैदान में उतारा है। पहली सूची में 14 महिला उम्मीदवारों को भी जगह मिली थी।

हालांकि लिस्ट में किसी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम नहीं था। भाजपा ने दो चरणों में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कुल पांच सूची जारी की लेकिन किसी सूची में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम नहीं था।

जनगणना के उपलब्ध आंकड़ों की मानें तो गुजरात की कुल आबादी करीब 6 करोड़ है। कुल आबादी में हिंदू 88.57 प्रतिशत और मुस्लिम करीब 9.67 प्रतिशत हैं। यानी राज्य में करीब 58.47 लाख मुसलमान रहते हैं लेकिन राज्य की सत्ता में उनकी भागीदारी लगभग न के बराबर है। पिछले विधानसभा चुनाव (2017) में सिर्फ चार मुस्लिम उम्मीदवार निर्वाचित हुए थे। चारों ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। साल 1980 में जब कांग्रेस से माधव सिंह सोलंकी मुख्यमंत्री बने थे, तब 12 मुस्लिम नेता विधानसभा पहुंचे थे।

भाजपा गुजरात की सत्ता में करीब 27 साल से काबिज है। साल 1980 में भाजपा की स्थापना होने के बाद से गुजरात में अब तक विधानसभा के नौ चुनाव हो चुके हैं। इस बीच भाजपा ने सिर्फ एक चुनाव में एक मुस्लिम नेता को टिकट दिया है। गुजरात विधानसभा चुनाव में पहली और आखिरी बार भाजपा ने 24 साल पहले भरूच जिले की वागरा विधानसभा सीट पर एक मुसलमान को उतारा था। भाजपा वह सीट हार गई थी। उसके बाद से आज तक भाजपा ने किसी चुनाव में एक भी मुस्लिम नेता को टिकट नहीं दिया है।

बता दें कि 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा। पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होना है। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jamiat treats in Free Medical Camp at Ajmer

Jamiat medical camp at Ajmer Urs treats 1,415 pilgrims...

Indo-Saudi Arab biletral ties and Role of Dr. Suhel

Ambassador Suhel Ajaz Khan Leaves Riyadh, But Questions Remain...

Indo-Greek Defence Partnership

Indo-Greek Defence Partnership, promising move for both nations Indo-Greek Defence...

Iran Rejects US Claim on Nuclear Inspections…..

edited top bureau Iran has rejected claims by US Vice-President...