12 साल बाद मिला पहला विकेट इस भारतीय गेंदबाज़ को

Date:

टीम इंडिया के गेंदबाज़ को अपना पहला टेस्ट विकेट लेने में 12 साल लग गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में आज बांग्लादेश का सामना कर रही है। पहले टेस्ट में 188 रन से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहती है .दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में मैनेजमेंट ने एक बड़ा बदलाव किया। पिछले मैच में 8 विकेट झटकने वाले कुलदीप यादव को ही टीम से ड्रॉप कर दिया गया। लेकिन कुलदीप की जगह टीम में एक ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हुई जो पिछले 12 सालों से टीम से बाहर रहे .

यह भी पढ़ें –  भारत में आ चूका है ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट ?

Posted By Nadeem Ahmad

12 साल बाद मिला टीम में मौका

हम बात कर रहे हैं स्टार तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की। उनादकट ने पूरे 12 साल और 2 दिन के बाद टीम इंडिया की टेस्ट साइड में वापसी की है। इतना ही नहीं उन्होंने इतने लंबे समय के बाद वापसी करते हुए उन्होंने अपना पहला टेस्ट विकेट भी झटक लिया। उन्होंने दूसरे टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के ओपनर जाकिर हसन को आउट कर अपना पहला टेस्ट विकेट झटका। लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे इस गेंदबाज की इंटरनेशनरल क्रिकेट में शानदार वापसी हुई है।

12

उनादकट ने 2010 में किया था डेब्यू

उनादकट ने एक दशक से ज्यादा समय पहले भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उनादकट ने अपने करियर का पहला और आखिरी टेस्ट 16 से 20 दिसंबर 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। लेकिन उसके बाद वो टीम से ऐसे बाहर हुए कि अगले 12 साल तक वापसी नहीं कर पाए। हालांकि अब ये खिलाड़ी एक बार वापसी के लिए तैयार है। उनादकट को चोटिल मोहम्मद शमी की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में जगह मिली थी और वो इस मैच में भारत के तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर खेल रहे हैं।

Times Of Pedia Youtube Channel 

घरेलू क्रिकेट में मचाया बवाल

जयदेव उनादकट का इंटरनेशनल क्रिकेट में करियर उतना खास नहीं रहा, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार बवाल मचाया है। उनादकट ने भारत के लिए कुल 18 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जिसमें 1 टेस्ट, 10 टी20 और 7 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टी20 में 14 और वनडे में 8 विकेट चटकाए हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अबतक उनका एक भी विकेट नहीं मिल पाया था लेकिन उन्हीने ने आज विकेट लने के साथ अपना खाता खोल लिया। उन्होंने प्रथम श्रेणी के 96 मैचों में 353 विकेट लेने के अलावा 7 अर्धशतक की बदौलत 1732 रन भी बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...