Home News रूस और अमेरिका ,सीरिया में शांति के लिए करेंगे चर्चा

रूस और अमेरिका ,सीरिया में शांति के लिए करेंगे चर्चा

0
22
Eagle file U.S. Sen John Kerry

नौ दिन पहले अमरीका ने रूस के साथ सारी बातचीत बंद कर दी थी जब तनाव बढ़ने के कारण युद्धविराम को जारी रखने में दोनों देश नाक़ाम हो गए थे.

लेकिन अब रूसी विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव और उनके अमरीकी समकक्ष जॉन केरी शनिवार को स्विट्ज़रलैंड में मुलाक़ात करेंगे.

इस बातचीत में सऊदी अरब, तुर्की और ईरान जैसी क्षेत्रीय ताकतों के भी शामिल होने की उम्मीद की जा रही है.

सीरिया, युद्ध

जॉन केरी इस बातचीत के बाद लंदन जाएंगे और वहां इस चर्चा को आगे बढ़ाएंगे ताकी संकट का हल ढूंढा जा सके.

बुधवार को जर्मन चांसलर अंगेला मैर्कल और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसोआ ओलांद ने पुतिन से बातचीत में उन पर सीरिया में युद्धविराम के लिए दबाव बनाया.

रूस और अमरीका युद्धविराम पर पहले रजामंद हो गए थे और इसे लागू भी कर दिया गया लेकिन जल्दी ही हिंसा की कुछ घटनाओं के बाद ये टूट गया.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here