ये जिंदगी भी इतनी आसान क्यों नहीं

Date:

गज़ल

इंसानियत निभाता इंसान क्यों नहीं । ये जिंदगी भी इतनी आसान क्यों नहीं ।।१

जाता है छूट मुजरिम कानून है लचीला । फिर जेल में ही क़ैदी शैतान क्यों नहीं ।२

हम स्वार्थ में हैं डूबे सर से वो पांव तक । फिर ये गिला है रब से, सम्मान क्यों नहीं ।३

विश्वास डगमगाया कश्ती भॅवर में डूबी। केवल यही है कारण, अभिमान क्यों नहीं ।४

भटके हैं लोग सारे राहें न दीखती हैं । है बस यही हकीक़त संधान क्यों नहीं ।५

सब लोग ही बॅटे हैं एकमत नहीं है कोई । एक दूसरे से कोई अनजान क्यों नहीं ।६

लगता है मिल गया है ऐसा कोई रफ़ीक़ (दोस्त)। दुश्मन मेरा जहां में अब तक कोई नहीं ।७

अटल मुरादाबादी
ओज व व्यंग्य कवि
9650291108

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...