महिला हॉकी खिलाड़ी नवजोत कौर कोरोना संक्रमित, भारत वापस आएंगी.

Date:

भारतीय महिला हॉकी टीम को शनिवार को बड़ा झटका लगा। स्टार मिडफील्डर नवजोत कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों को बीच में छोड़कर ही भारत लौटने का फैसला लिया है। दरअसल, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से ही 27 साल की कुरुक्षेत्र की इस मिडफील्डर को आइसोलेट कर दिया गया था। वह पिछले दो दिनों से आइसोलेशन में हैं और शुक्रवार को भारत और घाना के बीच मैच में नहीं खेली थीं।

नवजोत की जगह सोनिका को 18 सदस्यीय भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। भारत ने शुक्रवार को घाना पर 5-0 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवजोत में कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। हालांकि, उन्हें अलग रखा गया है। पहले टेस्ट में नवजोत संक्रमित पाई गईं, लेकिन दूसरे टेस्ट में उनके सीटी वेल्यू में सुधार दिखा। नवजोत को भारत आने के लिए मंजूरी दे दी गई है।

नवजोत जकार्ता में एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता भारतीय महिला टीम की सदस्य रही हैं। इसके अलावा 2014 में इंचियोन में कांस्य पदक भी जीता था। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो सदस्य, पूजा वस्त्राकर और एस मेघना कोरोना संक्रमित मिल चुकी हैं। हालांकि, वह भारतीय दल के बर्मिंघम रवाना होने से पहले ही संक्रमित पाई गई थीं।
अब ये दोनों खिलाड़ी भी ठीक हो चुकी हैं। मेघना भारतीय टीम से जुड़ भी चुकी हैं।

वहीं, पूजा तीन अगस्त को बारबाडोस के खिलाफ तीसरे मैच से पहले बर्मिंघम पहुंच सकती हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रमंडल खेल के आयोजकों ने कहा था कि खेल गांव में हर रोज एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं।

यह पहला ऐसा मल्टीस्पोर्ट्स टूर्नामेंट है जिसमें कोरोना की वजह से किसी भी प्रकार की पाबंदियां नहीं लगाई गई हैं। हालांकि, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने भारतीय एथलीट्स को सलाह दी है कि वह बाहर कम घूमने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संभल की मस्जिद में नमाजियों की संख्या पर नहीं लगेगी पाबंदी

नमाज़ में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं...

Sri Lanka makes Wednesdays off to conserve fuel amid shortages.

Sri Lanka has declared every Wednesday a public holiday...

Afghanistan says 400 killed in Pakistan strike on Kabul hospital

EDITED: ALI AADIL KHAN Kabul : Afghanistan has accused Pakistan...

Donald Trump slams allies for rejecting Hormuz security appeal

Meanwhile, Iranian officials have contacted the president’s Middle East...