विधुत कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा

Date:

Press Release

बिजली सम्बन्धी समस्याओं का जल्द समाधान का दिया गया आश्वासन , सह झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव अंसार खान ने किया प्रतिनिधि मंडल का नेत्र्तव

दिनांक 10/2/ 2023 / Tata JamshedPur:  झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी के निर्देश अनुसार पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि सह झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में बस्ती से एक प्रति मंडल (9) सूत्री मांगों को लेकर विधुत कार्यपालक अभियंता (Electrical Executive Engineer) विशाल कुमार से मिलने के लिए मानगो ऑफिस पहुंचे |

कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार विभागीय मीटिंग में जाने के कारण कार्यालय में मौजूद नहीं थे | अंसार खान ने तुरंत फोन पर संपर्क किया , विशाल कुमार ने बताय मैं जीएम ऑफिस में मीटिंग में हूं ज्ञापन आप ऑफिस में जमा कर दें और मुझे व्हाट्सएप पर भी भेज दें विशाल कुमार ने आश्वासन दिया है जो ज्ञापन में समस्या है उन्हें जल्द से जल्द हल करा देंगे।

विशाल कुमार की गैर हाजिरी के कारण दफ्तर में मौजूद पदाधिकारी विदेशी महत्व को ज्ञापन सौंपा गया | ज्ञापन में बताई गयी समस्याओं ब्यौरा इस प्रकार है .

जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर क्रॉस रोड नंबर 14 में अधिक लोड होने के कारण बार-बार जंपर उड़ जा रहा है वहां पर 200 केवी का ट्रांसफर और लगाया जाए।

ज्ञापन देने जाते हुए जवाहर नगर कॉलोनी के लोग

ज्ञापन में यह भी मांग की गयी कि जवाहर नगर , नंबर 10 मस्जिदे अनवार के पास 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। ओल्ड पुलिया रोड क्रॉस रोड नंबर 1 वेस्ट खालिद सैफुल्लाह मस्जिद के क्षेत्र में झुके हुए पोल को हटाकर उसकी जगह दूसरा बिजली का पोल लगाया जाए और वहां पर तीन बिजली पोल रोड पर आ रहे हैं उन्हें वहां से हटाकर साइड में लगाया जाए।

इकरा कॉलोनी मस्जिद लाइन गली के बीचो बीच पोल गाढ़ा गया है उस पोल को हटाकर दूसरी जगह पर लगाया जाए जिससे लोगों को आने जाने में कोई परेशानी ना हो। जवाहर नगर रोड नंबर 13 डी की गली में आए हुए पोल को हटाया जाए और मकान के ऊपर से आए हुए बिजली के तारों को हटाया जाए |

रोड नंबर 13 सी में 6 पोल नया लगाया जाए ,  जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी हयातनगर मुंशी जी के दुकान से लेकर उस्मान के घर तक 10 पोल के अर्थिंग तार को चेंज किया जाए और हयातनगर रोड नंबर 13 सी 3 बिजली पोल के अर्थिंग तार को चेंज किया जाए।

जवाहर नगर रोड नंबर 6 बीएसएनएल टावर के पास एक बिजली पोल लगगए जाने की कृपा की जाए तथा बिजली पोल के माध्यम से लटके हुए केबल को ऊपर उठाया जा सके।

अंसार खान के नेतृत्व में आज ज्ञापन सौंपने के लिए मोहम्मद आदिल खान, मोहम्मद नूर आलम, जियाउल कमर, शेख अब्दुल रऊफ, मोहम्मद शमसी, आकिब खान, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अजीम, अली इमाम, अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...