UGC पर बवाल की सच्चाई क्या आप जानना चाहते हैं ?

Date:

Apradhmukr bharat ne
Ali Aadil Khan Editor’s Desk

सपर सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि नए नियमों की भाषा (Vague)” है यानी सपष्ट नहीं है और गोलमोल है, इसी बीच बिहार की तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (टीएमबीयू) में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद यूजीसी के नए नियम लागू कर दिए गए

देशभर में UGC के नए नियमों को लेकर छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के बीच तीखी बहस चल रही है। कई राज्यों में इसे लेकर प्रदर्शन, ज्ञापन, सोशल मीडिया अभियान और छात्र आंदोलन हो रहे हैं।

फ़िलहाल हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेफ़री एपस्टीन की मुलाक़ात का यहाँ कोई ज़िक्र नहीं करेंगे , लेकिन मानव तस्कर से PM नरेंद्र मोदी के सम्बन्ध के बारे में कई अलग अलग रिपोर्ट्स नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया में तैर रही हैं. UGC मुद्दे ने मानव तस्करी के मुद्दे को कम से कम भारत में उभरने नहीं दिया, यह Headline Management का भी कमाल है. साथ ही यह भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी के लिए भी अच्छी बात रही.

फ़िलहाल हम अपने क़लम कि नोक UGC प्रकरण पर ही रखते हैं. सवर्ण समाज की कुछ संस्थाओं की तरफ से 01 फरवरी को भारत बंद की कॉल दी गई थी किन्तु इसका कोई व्यापक असर नहीं दिखा. मध्य प्रदेश और राजस्थान में कुछ जगहों पर कारोबारी संसथान और दुकाने कुछ वक़्त के लिए ज़रूर बंद दिखाई दीं .

UGC के नए नियमों को सरकार भले “शिक्षा सुधार” के रूप में पेश कर रही है, लेकिन कई आलोचक इसे “तालीमी आज़ादी पर शिकंजा ” और कई विश्लेषक इसे बीजेपी की राजनितिक योजना का हिस्सा मान रहे हैं। अब सच्चाई इन दोनों के बीच कहीं झूल रही है। आइये ज़रा इसको गहराई से समझते हैं ….

काग़ज़ पर यह नियम शिक्षा के फील्ड में रिफॉर्म ज़रूर दिखाई पड़ते हैं , लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त में इससे जुड़े कई Confusions भी हैं.

भले सरकार का दावा है कि इन नियमों से गुणवत्ता बढ़ेगी, सिस्टम पारदर्शी होगा. जबकि आलोचकों की चिंता है UNIVERSITIES की आज़ादी घटेगी, और नियुक्तियों तथा नीतियों में राजनीतिक दख़ल बढ़ेगा. 👉 दूसरी तरफ इसको शैक्षणिक सुधार के साथ शक्ति संतुलन और राजनितिक नियंत्रण भी कहा जा रहा है।

कॉलेजों की स्वायत्तता कम हो सकती है फैकल्टी नियुक्तियों में केंद्रीकरण बढ़ सकता है. रिसर्च, पाठ्यक्रम और बहस की आजादी सीमित हो सकती है 👉 इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि यूनिवर्सिटी ज्ञान का केंद्र न रहकर, “राजनीति का औज़ार” बन जाए।

सरकार कह रही है “इससे शिक्षा विश्वस्तरीय बनेगी।” लेकिन सवाल यह है:अब तक शिक्षा को विश्वस्तरीय बनाने को किसने रोका था ? क्या UGC Equity Regulations 2026 से ग्रामीण और गरीब छात्रों को वास्तव में फ़ायदा होगा? या फिर यह कॉरपोरेट–फ्रेंडली और एलीट–फ्रेंडली सिस्टम को बढ़ावा देने की तरफ एक और क़दम हो सकता है?

इस सबके बाद राजनीतिक असर यह होगा के युवाओं और छात्रों में असंतोष बढ़ेगा. इस क़ानून से स्टूडेंट पॉलिटिक्स, कैंपस आंदोलन और Students Union Elections में मतदाताओं के बीच संघर्ष तथा कैंपस रंजिशों को बढ़ावा मिल सकता है।

जबकि नए नियमों का विरोध करने वाला वर्ग इसे “शिक्षा पर कब्ज़ा, विचारों पर पहरा और छात्र चुनावी राजनीति का नाम दे रहा है। वहीँ दूसरा वर्ग इसको शिक्षा नीति में पहली बार उठाया गया न्यायसंगत और ऐतिहासिक बड़ा क़दम बता रहा है।

सरकार का नैरेटिव है कि वो पिछली सरकारों की “पुरानी व्यवस्था से मुक्ति” दिलाने की तरफ बढ़ रही है यानी यह “रिफॉर्म बनाम रिग्रेसिव पॉलिटिक्स” के रूप में पेश किया जा रहा है। जिसके बाद यह शिक्षा से ज़्यादा, राजनीतिक नैरेटिव की लड़ाई बन सकता है।

हम समझते हैं, अगर UGC के नए नियम शिक्षा में सुधार, स्वायत्तता, गुणवत्ता और शिक्षित बेरोज़गार युवाओं के लिए अवसर बढ़ाते हैं तो यह ऐतिहासिक होगा। लेकिन अगर यह विचारों को सीमित करने और संस्थानों को राजनीतिक रूप से संचालित करता है तो इसका प्रभाव देश पर नकारात्मक और खतरनाक हो सकता है।

आपको बता दें UGC के नए नियम 13 जनवरी 2026 को (UGC Equity Regulations 2026) अधिसूचित यानी (notify) हो चुके हैं, जिनका उद्देश्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जाति, धर्म, लिंग और दिव्यांगता के आधार पर भेदभाव रोकना बताया जा रहा है.

तकनीकी रूप से भले इन नियमों को लागू किए जाने के लिए जारी कर दिए गया, लेकिन फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर रोक लगा दी है, यानी अभी 2012 वाले ही पुराने UGC नियम लागू रहेंगे

इस मामले की अगली सुनवाई 19 March 2026 को होगी, सवाल उठता है की कोर्ट ने रोक क्यों लगाई? इसपर सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि नए नियमों की भाषा (Vague)” है यानी सपष्ट नहीं है और गोलमोल है. जिससे इन नियमों के दुरुपयोग की पूरी आशंका हो सकती है. Court का कहना है कि कोई भी नए नियम या क़ानून लाने से पहले कानूनी समीक्षा ज़रूरी है.

“इसी बीच जब यह UGC के नए नियम जो अभी काग़ज़ पर ही थे तभी इनकी मुख़ालफ़त में ऐसा वर्ग आगया जो देश के सर्वोच्च पदों पर पहले से क़ब्ज़ा जमाये हुए हैं । अब नज़रें सुप्रीम कोर्ट के अगले फैसले पर हैं. क्योंकि मामला सिर्फ़ उच्च शिक्षा संस्थानों का नहीं, बल्कि न्याय, संतुलन और युवाओं के भविष्य का भी है।

लेकिन सवाल यह भी हैं क्या तालीमी इदारों में अभी तक मनमानी चल रही थी. क्या उच्च शिक्षा संस्थानों यानी Higher Educational Institutions में संविधानिक प्रक्रिया नहीं थी ? और क्या Equity और बराबरी के ये नियम Higher Education लेवल तक महदूद होने चाहियें, बेसिक शिक्षा और Secondary लेवल से लागू करने की बात क्यों नहीं की जा रही ?

सरकार का दावा है इन नियमों से गुणवत्ता बढ़ेगी, सिस्टम पारदर्शी होगा. अगर यह दावा वाक़ई सही है तो इस क़ानून को वापस नहीं होना चाहिए, और अगर चुनावी मुद्दा, जुमला या शगूफा है तो देश को कब तक जुमलों और शगूफों से चलाया जाएगा ?

कब तक देश को मीडिया की HEADLINE MANAGEMENT से चलाया जाएगा? दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है, और हमारी सरकारें देश को धर्म, जाती और वर्गों में बांटने पर अड़ी है. दुनिया के देश अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए जंगी तैयारियों में मसरूफ हैं. हमारी सरकारें अपने ही नागरिकों के बीच जंग कराने की नीतियां बना रही हैं .

इसी बीच बिहार की तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (टीएमबीयू) में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद यूजीसी के नए नियम लागू कर दिए गए। इस पर विवाद होने के बाद कुलपति ने शिकायत निवारण कमिटी गठित करने का आदेश वापस ले लिया है।

कुछ निकम्मे मंत्रियों का बस चले तो सूर्य देवता के निकलने और डूबने पर भी मोदी शाह का थैंक्स करने लगें. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यूजीसी के नए नियमों को सनातन को बांटने वाला करार दिया और सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन पर रोक लगाए जाने का धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दिया।

मंत्रियों का अपना विवेक अपनी चेतना अंधभक्ति में शायद गम हो गई है, या मर गई है भी कह सकते हैं. कोर्ट का धन्यवाद जहाँ देना चाहिए वहां भी मोदी शाह के गुणगान किये जा रहे हैं.

हमारा मानना है बराबरी के सभी नियम समाज के हर सेक्टर और क्षेत्र में लागू होने चाहियें. देश में बराबरी, समानता और इंसाफ़ शासकीय और अदालतों के ज़रिये से अगर लागू हो गया तो यह बात दावे से कही जा सकती है कि फिर भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता, अब राजनितिक पार्टी जो भी हो या देश का प्रधानमंत्री कोई भी हो |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Judaism, Zionism, and the Politics of Perception

Beyond the Narrative: Judaism, Zionism, and the Politics of...

Israeli strike damages Qatar-based Al Araby TV office in Tehran

A US–Israel strike hit a building housing the Al...

Donald Trump के ख़िलाफ़ US में भड़क उठे प्रदर्शन

Edited by Maroof Raza अमेरिका के कई बड़े शहरों में...

اسلام آباد میں مسلم ملکوں کے وزرائے خارجہ کا مشاورتی اجلاس

پاکستان کی میزبانی میں سعودی عرب، مصر اور ترکیہ...