टेड टॉक: चेतन भगत, उर्वशी रौतेला सहित जानीमानी हस्तियों ने युवाओं को दिखाई कामयाबी की राह

Date:

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेड टॉक से जुड़े टेड एक्स समारोह में पहुंचीं विभिन्न क्षेत्रों की जानीमानी हस्तियों ने युवाओं को कामयाबी की राह दिखाई। इस कार्यक्रम के वीडियो के जरिये टेड टॉक इन विशेषज्ञों के विचार दुनियाभर में युवाओं तक पहुंचाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुुधांशु त्रिवेदी, प्रख्यात उपन्यासकार चेतन भगत, उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सेवानिवृत्त आईएएस डॉ, संजीव चोपड़ा, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, ग्राफिक एरा के संस्थापक डॉ. कमल घनशाला, प्रसिद्ध पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट समेत अनेक हस्तियों ने नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के गुर सिखाए।

प्रसिद्ध उपन्यासकार चेतन भगत ने कहा कि अपने लिए जीएं। दुनिया, समाज और परिवार क्या सोचेगा, इसकी परवाह करने से पहले ये सोचें कि आपको किससे खुशी मिलती है। जिस तरह विमान में सहयात्रियों को मास्क लगाने से पहले खुद मास्क लगाने की हिदायत दी जाती है, उसी तरह आप अपनी खुशी के बारे में पहले सोचेंगे और जब आप सफल होंगे, तो लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि आजकल कोई इसकी चिंता नहीं करता कि आप क्या कर रहे हैं और कितना कमा रहे हैं। लोग सोचना ही भूल गए हैं। वास्तविकता यह कि आज सब मोबाइल में खोए रहते हैं। ऐसा हो सकता है कि आप अपनी खुशी का कार्य करेंगे तो उसका परिणाम सबके लिए अच्छा होगा और दूसरों का आप अच्छे से ख्याल रख पाएंगे। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे पैसे के पीछे भाग रहे थे, तब अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाए।

अशोक कुमार ने कहा कि सफलता के मायने हर किसी के लिए अलग-अलग होते हैं। सफलता कई चीजों पर निर्भर करती है, इनमें हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क मुख्य हैं। इसके साथ ही कामयाबी के अर्जुन जैसे लक्ष्य केंद्रित प्रयास और जुनून भी जरूरी है।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने अपना उदाहरण देते हुए युवाओं को जिंदगी में कामयाबी पाने के गुर समझाए।

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा कि उत्साह से जीने के लिए कोई उम्र तय नहीं है। अपनी शर्तों पर जिंदगी जीनी चाहिए। अपनी सोच को नए विचारों के स्वागत के लिए खुला रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...