T20: भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया

Date:

भारत ने आयरलैंड को दो मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया है। आयरलैंड ने बारिश के कारण निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 108 रन बनाए हैं। इसके जवाब में भारत ने 16 गेंद शेष रहते 9.2 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बनाकर ये मैच जीता।

भारत की ओर से ईशान किशन ने 26 रन, सूर्यकुमार बिना खाता खोले आउट हुए। दीपक हुड्डा ने नाबाद 47 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 24 रन की पारी खेली। दिनेश कार्तिक 5 रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग ने 2 विकेट झटके।

पहले गेंदबाजी करने उतरी भारत ने पावरप्ले में तीन विकेट गिरा दिए थे। लेकिन टेक्टर और टकर के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत आयरलैंड 108 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

आयरलैंड की ओर से हैरी टेक्टर ने सर्वाधिक नाबाद 64 रन बनाए। दूसरे ओवर में ही आयरलैंड को दो बड़े झटके लगे। कप्तान ऐंडी बैलबर्नी (0) और पॉल स्टर्लिंग (4) पर आउट हुए। भुवनेश्वर ने बैलबर्नी को तो वहीं, कप्तान हार्दिक पांडया ने पॉल स्टर्लिंग को आउट किया। टकर और टेक्टर के बीच चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। टकर 16 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए।डॉकरेल ने 4 रन बनाए। डेलनी ने 8 रन का योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान पर हमलाः साम्राज्यवाद ने एक बार फिर अपने पंजे निकाले

 राम पुनियानी ईरान पर इजराइल और संयुक्त राज्य अमरीका का...

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...