स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी:मंजू शर्मा

Date:

रोजगार करना हमारा अधिकार है, लेकिन स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है:सांसद मंजू शर्मा

प्रथम क्राफ्ट सिटी दिवस समारोह में स्वच्छता और सांस्कृतिक पर्यटन को लेकर जनजागरूकता का संदेश

सांगानेर के जननायक राजेंद्र कुम्भज का 78वाँ जन्मदिवस मनाया गया

आरती शर्मा
सांगानेर विकास नागरिक मंच 7073644446

 प्रेस विज्ञप्ति

पिछले दिनों सांगानेर में आयोजित प्रथम क्राफ्ट सिटी दिवस के भव्य समारोह में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने कहा, “रोजगार करना हमारा अधिकार है, लेकिन स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।”

सांगानेर की ऐतिहासिक विरासत, शिल्प परंपराएं और पर्यावरणीय विशेषताएं
प्रथम क्राफ्ट सिटी दिवस के भव्य समारोह में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती मंजू शर्मागणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए (सांगानेर) राजस्थान

 

सांगानेर, 18 जुलाई 2025 को आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सांगानेर की ऐतिहासिक विरासत, शिल्प परंपराएं और पर्यावरणीय विशेषताएं केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक महत्व रखती हैं। ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक चेतना के साथ-साथ पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलता है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 6 जुलाई को ‘सांगानेर क्राफ्ट एंड हेरिटेज वॉक’ रही, जिसे विशेष रूप से पारंपरिक हस्तशिल्प, प्रिंटिंग और सांगानेर की धरोहर को उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

सांसद ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास शिल्पकारों को मंच देने के साथ-साथ युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ता है। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजनों की नियमितता की आवश्यकता भी जताई।

इस अवसर पर हाथ ठप्पा छपाई कला के लिए वरिष्ठ राष्ट्रीय पुरस्कृत बृज बल्लभ उदयवाल ने सांसद से आग्रह किया कि सांगानेर की पारंपरिक शिल्प इकाइयों का एक बेसलाइन सर्वे सांसद निधि से कराया जाए।

उन्होंने कहा कि “ऐसा समग्र सर्वे सांगानेर की आर्थिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक योजनाओं को नीति-निर्माण के स्तर तक ले जाने में सहायक होगा।”

सांगानेर विकास नागरिक मंच के संरक्षक अशोक स्वामी ने मंच की 40 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमने स्वच्छता, पर्यावरण, ऐतिहासिक धरोहर और जनहित के मुद्दों पर लगातार काम किया है। आज का दिन इस कार्ययात्रा को सार्वजनिक चेतना से जोड़ने का सशक्त अवसर है।”

समारोह को और भी विशेष बनाते हुए, सांगानेर के जननायक राजेंद्र कुम्भज के 78वें जन्मदिवस को मनाया गया। श्री कुम्भज सांगानेर के सामाजिक संघर्षों के अग्रदूत रहे हैं।

वे विकास मंच, हाथ ठप्पा आंदोलन, पर्यावरण जागरूकता, श्रमिक संगठन और धरोहर संरक्षण से लेकर शिक्षा और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान दे चुके हैं। वक्ताओं ने उन्हें “सांगानेर की अस्मिता और जनजागरण का प्रतीक” बताया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिल्पकार समूहों, महिला मंडलों, युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता रही। सभी ने एकमत होकर यह प्रस्ताव पारित किया कि क्राफ्ट सिटी दिवस को हर वर्ष सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान शिल्पकार कागजी अबु हसन, वरिष्ठ छीपा श्री माधोलाल उदयवाल, ब्ल्यू पॉटर वीरेंद्र कुमावत इत्यादि का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख उद्योगपतिकुंज बिहारी तोंनगरिया, डॉ भानुमति गुलराजानिया, श्याम तीर्थांनी, प्रोफेसर राजेश चौधरी, दिनेश छीपा, संतोष धनोपिया, लाजपत राय कुमावत इत्यादि ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसिद्ध गायक पंडित श्री जगदीश नारायण शर्मा, तबला प्रेम शर्मा, हरिहर भट्ट की जुगलबंदी में रिमझिम बरसात के साथ संगीत की बुहारे बरसी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...