रुबीना खानम को सपा पार्टी ने महानगर महिला सभा अध्यक्ष पद से हटाया, ज्ञानवापी मामले पर उनका ये बयान न आया रास.

Date:

रुबीना खानम को सपा पार्टी ने महानगर महिला सभा अध्यक्ष पद से हटाया, ज्ञानवापी मामले पर उनका ये बयान न आया रास.

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानममहिला सभा की महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को अनुशासनहीनता के चलते उन्हें महानगर अध्यक्ष पद से हटा दिया।

पिछले दिनों उन्होंने ज्ञानवापी मामले पर बयान दिया था। जिसमें कहा था अगर मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी तो मुस्लिम भाई उसे हिंदू भाइयों को दे दें। रुबीना ने वीडियो जारी करके ज्ञानवापी मामले को लेकर बयान दिया था। रुबीना ने वीडियो में बताया, ‘मैं मानती हूं इस मामले में हिंदू पक्ष जो दावा कर रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद वाराणसी प्राचीन काल में मंदिर था और किसी शासक ने बलपूर्वक इस मंदिर को तोड़कर वहां पर मस्जिद बनाई थी। अगर यह साबित हो जाता है तो हमारे मुस्लिम समाज, धर्म गुरु, उलेमा को जमीन हिंदू पक्ष को वापस दे देनी चाहिए।

रुबीना हिजाब प्रकरण में बयान देकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने कहा था कि हमारे हिजाब पर कोई हाथ डालेगा तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे। रुबीना ने लाउडस्पीकर को लेकर कहा था कि मुसलमान को छेड़ने की कोशिश न करें। ऐसा हुआ तो हम महिलाएं मंदिरों के बाहर बैठकर लाउडस्पीकर पर कुरान का पाठ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen − 1 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार,...

The True Measure of Greatness: Valuing Human Life Above All

These developments are the serious challenges to the principles...