राष्ट्रपिता की याद एक छलावा तो नहीं ??

Date:

प्रधान मंत्री मोदी ने राष्ट्रपिता गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व PM मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने भी बापू को की समाधी जाकर श्रद्धांजलि दी और श्रद्धा सुमन अर्पित किये

नई दिल्ली :नई दिल्‍ली में राजघाट स्थित बापू की समाधि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला, राज्‍यसभा के उपसभापति हरिवंश, वरिष्‍ठ भाजपा नेता लालकृष्‍ण आडवाणी और पार्टी के कार्यकारी अध्‍यक्ष जे.पी. नड्डा ने राष्‍ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री आज शाम अहमदाबाद में साबरमती आश्रम जाएंगे और वहां प्लास्टिक के एकल इस्तेमाल से आश्रम को मुक्त बनाने के लिए प्लॉगिंग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री गांधीजी की पुस्तक माई लाइफ इज़ माई मैसेज का विमोचन करेंगे और महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्के जारी करेंगे।

बापू की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस बुधवार को पूरे देश में ‘रघुपति राघव राजा राम’ की धुन पर पदयात्रा निकाल रही है. बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली पदयात्रा में शामिल हो रही हैं.

 

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही कांग्रेस दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से राजघाट तक पदयात्रा भी निकालेगी जिसमें राहुल गांधी शामिल होंगे.

वहीं मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘150वीं जयंती पर महात्मा गांधी जी को मेरी श्रद्धांजलि. राष्ट्रपिता ने अपने विचार और कर्म से हमें यह बताया कि पूरी मानवता के लिए प्रेम और अहिंसा ही दमन, अत्याचार तथा घृणा को पराजित करने का एकमात्र रास्ता है.’

इसके साथ ही कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी. बापू की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस बुधवार को पूरे देश में ‘रघुपति राघव राजा राम’ की धुन पर पदयात्रा निकाल रही है. बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली पदयात्रा में शामिल रही हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × one =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...