पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने की मां की गोली मारकर हत्या, तीन दिन घर में ही रहा शव

Date:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। शहर के पीजीआई इलाके में बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।

पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसको पबजी खेलने से रोका।

छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। इतना ही नहीं मां के शव के साथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो कमरे में मृतक साधना सिंह का शव मिला और पास ही एक पिस्टल पड़ी थी।

मंगलवार को शव से बदबू फैलने लगी तो पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने कहानी गढ़ी और पिता को सूचना दी। जिसपर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के 16 साल के बेटे से पूछताछ की तो उसने बताया कि घर में बिजली का काम करने आए एक व्यक्ति ने उसकी मां की हत्या की है। वहीं मृतका की नौ साल की बेटी को भरोसे में लेकर पुलिस पूछताछ की तो सारा मामला खुला। पुलिस के मुताबिक मृतक साधना सिंह के पति सेना में सुबेदार मेजर के पद पर आसनसोल में तैनात हैं। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।

शनिवार रात को साधना दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। करीब तीन बजे नाबालिग लड़के ने अपनी मां को पबजी गेम खेलने से रोकने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह खेल का आदी था और उसकी मां उसे खेलने से रोकती थी, जिसके कारण उसने अपने पिता की पिस्तौल से घटना को अंजाम दिया। साथ ही छोटी बहन को धमकी देकर दूसरे कमरे में लेपुलिस के मुताबिक 16 साल के नाबालिग बेटे ने शनिवार रात को मां की हत्या करने के बाद दो दिन व तीन रात तक घर में बहन के साथ पड़ा रहा।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह बार-बार उस कमरे में जाता जहां मां का शव पड़ा था। उस कमरे में रुम फ्रेशनर मारकर बदबू को भगाने की कोशिश करता। लेकिन मंगलवार की रात करीब नौ बजे बदबू तेज हुई तो उसे डर लगने लगा इसलिए उसने अपने पिता को इसके बारे में सूचना दी कि मां को किसी ने मार दिया। हम दोनों को कमरे में बंद कर दिया था। जिसके बाद किसी तरह बाहर निकले। जिसके बाद उसके पिता नवीन सिंह ने पड़ोसी दिनेश तिवारी को कॉल कर घर पर वारदात होने की जानकारी दी। जिसके बाद पड़ोसी दिनेश नवीन के घर पर पहुंचे तो वहां दोनों बच्चे बरामदे में थे। उन्होंने पूछताछ की तो बताया कि किसी ने मां को मार दिया है। दिनेश कमरे में गये तो वहां बदबू से खड़ा नहीं हो सके। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बच्चों को बाहर ले गई। वहीं कमरे को सील कर दिया। शव की पड़ताल शुरू कर दी। वहीं नवीन सिंह के आने का इंतजार किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के 16 साल के बेटे से पूछताछ की तो उसने बताया कि घर में बिजली का काम करने आए एक व्यक्ति ने उसकी मां की हत्या की है। वहीं मृतका की नौ साल की बेटी को भरोसे में लेकर पुलिस पूछताछ की तो सारा मामला खुला।

पब खेल के साइड इफेक्ट बहुत बढ़ गए हैं, छोटे बच्चों को हर जगह पब जी के अलावा कुछ नजर नहीं आता। टाइम्स ऑफ़ पीडिया हर माँ बाप से गुज़ारिश करता है अपने बच्चो को पबजी जैसे गेम से दूर रहने की नसीहत दे और उन्हें आउटडोर गेम्स के फायदे बताये और बच्चो को क्रिकेट,रनिंग, फुटबॉल जैसे गेम खेलने के लिए प्रेरित करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिहार के नालंदा में हुए हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल सचिवालय लोकभवन, राजस्थान जयपुर, 31 मार्च।Press Release:/ राज्यपाल श्री हरिभाऊ...

Education and harmony must go hand in hand” – Dr Khwaja

Free Coaching for One Year and Inter Faith Message...

Judaism, Zionism, and the Politics of Perception

Beyond the Narrative: Judaism, Zionism, and the Politics of...

Israeli strike damages Qatar-based Al Araby TV office in Tehran

A US–Israel strike hit a building housing the Al...