[t4b-ticker]
[]
Home » News » National News » पीएनबी बैंक घोटाला में मेहुल चौकसी, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट
पीएनबी बैंक घोटाला में मेहुल चौकसी, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट

पीएनबी बैंक घोटाला में मेहुल चौकसी, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट

ईडी ने अपने इस आरोपपत्र में मेहुल चौकसी की पत्नी प्रीति चोकसी को 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के पीएनबी बैंक घोटाले का लाभार्थी बताया है और दावा किया है कि वह भी 2017 से फरार है और अपने पति के साथ दूसरे देश में छिपी हुई है.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, उसकी पत्नी प्रीति चौकसी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. ईडी का दावा है कि प्रीति चौकसी मामले में  मुख्य लाभार्थी है और 2017 से अपने पति के साथ एंटीगुआ में छिपी हुई है.

यह दूसरा पूरक आरोपपत्र है जो चोकसी, उनकी पत्नी और उनकी फर्मो सहित छह के खिलाफ मुंबई की एक विशेष अदालत में दाखिल किया गया था।

READ ALSO  PM Modi calls for mass vaccination programme from 11th to 14th April; reviews COVID-19, vaccination with CMs

चोकसी, जो 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो और ईडी द्वारा भारत में वांछित है। वह पिछले साल 23 मई को द्वीप राष्ट्र से लापता हो गया था। उसे बड़े पैमाने पर तलाशा गया था।

उसे 26 मई को डोमिनिका में पकड़ा गया था।

डोमिनिकन अदालत ने चोकसी के वकीलों द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण पर सुनवाई के बाद उनके निर्वासन पर रोक लगा दी थी।

READ ALSO  पाकिस्तान विदेश मंत्री ने शहे रग जम्मू कश्मीर को भारतीय स्टेट कहा

ईडी ने अपने इस आरोपपत्र में मेहुल चौकसी की पत्नी प्रीति चोकसी को 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के पीएनबी बैंक घोटाले का लाभार्थी बताया है और दावा किया है कि वह भी 2017 से फरार है और अपने पति के साथ दूसरे देश में छिपी हुई है. चोकसी दंपती के अलावा जांच एजेंसी ने उनकी 3 कंपनियों- गीतांजलि जेम्स लिमिटेड, गिलि इंडिया लिमिटेड, नक्षत्र ब्रैंड लिमिटेड और मुंबई में पीएनबी की ब्रांडी हाउस शाखा के सेवानिवृत्त उप-प्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी को नामित किया है. बता दें कि नीरव मोदी इस केस का मुख्य आरोपी है.

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

20 − three =

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Scroll To Top
error

Enjoy our portal? Please spread the word :)