प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – टीका उत्सव कोरोना महामारी के खिलाफ दूसरे महासंग्राम की शुरुआत है

Date:

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में चार दिन के विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए सभी देशवासियों से चार सिद्धांतों का पालन करने की अपील की है। व्‍यक्तिगत और सामाजिक साफ-सफाई रखने की जरूरत पर जोर देते हुए श्री मोदी ने इन चार सिद्धांतों पर बल दिया। 

– Each One- Vaccinate One, यानी जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें।

– Each One- Treat One, यानी जिन लोगों के पास उतने साधन नहीं हैं, जिन्हें जानकारी भी कम है, उनकी कोरोना के इलाज में सहायता करें।

– Each One- Save One, यानी मैं खुद भी मास्क पहनूं और इस तरह स्वयं को भी Save करूं और दूसरों को भी Save करूं, इस पर बल देना है।

– और चौथी अहम बात यह कि, किसी को कोरोना होने की स्थिति में, ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ बनाने का नेतृत्व समाज के लोग करें। जहां पर एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस आया है, वहां परिवार – समाज के लोग ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ बनाएं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीका उत्सव कोरोना महामारी के खिलाफ दूसरे बडे युद्ध की शुरूआत है। उन्होंने आग्रह किया कि कोविड टीको की बर्बादी बिल्‍कुल नहीं होनी चाहिए और जिनकी पात्रता है वे टीका अवश्‍य लगवाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी की रोकथाम के लिए जरूरी है कि हम खास जरूरत के बिना घर से बाहर न जाए। 

प्रधानमंत्री ने परिवार में सभी को टीका लगवाने की जिम्‍मेदारी घर की महिलाओं से संभालने की अपील की। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि चार दिन के टीका उत्‍सव में व्‍यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक तथा राष्‍ट्रीय स्‍तर पर जन-भागीदारी से कोरोना के खिलाफ संघर्ष में बड़ी सफलता प्राप्‍त की जा सकेगी।

टीकाकरण उत्‍सव 14 अप्रैल को डॉक्‍टर भीमराव आम्‍बेडकर की जयंती के दिन संपन्‍न होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...