प्रधानमंत्री मोदी ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेनेट से बात की

Date:

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इज़राइल के प्रधानमंत्री नफ़्ताली बेनेट से फोन पर बात की। बेनेट द्वारा कुछ समय पहले इज़राइल के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया है।

दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में दोनों देशों के आपसी संबंधों में हुई उल्‍लेखनीय प्रगति पर संतोष प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि भारत इज़राइल के साथ कृषि, जल, रक्षा और सुरक्षा तथा साइबर-सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में मज़बूत सहयोग को बहुत ज्‍यादा अहमियत देता है।

दोनों नेताओं ने विशेषकर उच्‍च प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग को और ज्‍यादा व्‍यापक बनाने की संभावना पर सहमति प्रकट की। उन्‍होंने इस दिशा में उठाए जा सकने वाले ठोस कदमों के बारे में चर्चा की और निर्णय लिया कि दोनों विदेश मंत्री भारत-इज़राइल रणनीतिक भागीदारी को और अधिक बढ़ाने की योजना तैयार करने पर काम करेंगे।

भारत और इज़राइल के बीच कूटनीतिक संबंधों की अगले वर्ष 30वीं वर्षगांठ होने के बारे में याद करते हुए प्रधानमंत्री ने महामहिम बेनेट को भारत आने का निमंत्रण दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेनेट और इज़राइल की जनता को यहूदियों के आगामी त्‍योहार रोश हशाना के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...