PM मोदी का जन्‍मदिन मनाने के लिए देश में कल्‍याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

Date:

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का आज जन्‍मदिन मनाने के लिए पूरे देश में कल्‍याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इस अवसर पर सेवा सप्‍ताह का आयोजन कर रही है। इस दौरान 14 सितम्‍बर से 20 सितम्‍बर तक देशभर में सफाई, सैनिटेशन पैड, व्‍हील चेयर और कई  कल्‍याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किये जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जे.पी. नड्डा आज सेवा सप्‍ताह कार्यक्रम के अंतर्गत नई दिल्‍ली के चांदनी चौक में आयोजित कई कल्‍याणकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पार्टी कार्यकर्ता और नेता देशभर में कई कल्‍याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। ट्वीट में, श्री कोविंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के जीवन मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। श्री कोविंद ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि देश को उनकी अमूल्य सेवाएं मिलती रहेंगी।

उपराष्‍ट्रति एम. वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश ने काफी प्रगति की है। श्री नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में सरकार कई चुनौतियों का सामना कर रही 

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। ट्वीट में श्री जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति के मार्ग पर बढ़ रहा है।

गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री  को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी है। ट्वीट में श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, तथा देश की सेवा और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसने पिछड़े वर्गों की जन कल्याणकारी नीतियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है और एक मजबूत भारत की नींव रखी है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जे पी नड्डा ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्‍मदिवस पर शुभकामनाएं दी है। एक ट्वीट में श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाकर पूरे विश्‍व में भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्‍होंने कहा कि जीवन निर्माण से लेकर राष्‍ट्र निर्माण तक की श्री मोदी की यात्रा हरेक व्‍यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को उनके जन्‍मदिन पर बधाई दी है। एक ट्वीट में श्री ओली ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने के लिए वे श्री मोदी के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...