प्रधानमंत्री ने बीजेपी नेताओं को चुप रहने की कला सीखने का सन्देश जारी किया

Date:

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कैमरा आपको बोलने पर मजबूर नहीं करता ,आपको कब क्या बोलना है सीखने की ज़रुरत है ,और कमरे के सामने चुप रहना भी सीखना है उन्होंने बीजेपी नेताओं को व्यंगात्मक अंदाज़ में संझाया , हालांकि वो कितना सही बोलते हैं इसके प्रमाण देश के सामने पहले ही आचुके हैं ,मगर जनता को मंत्रमुग्ध करलेते हैं ये कला तो है उनके पास ।

भुवनेश्वर में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने समापन भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने ईवीएम पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष की फैक्ट्री में नए-नए मुद्दे बनते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली चुनाव था तो विपक्ष ने चर्च पर हमले की बात उठाई. बिहार चुनाव में अवार्ड वापसी का मुद्दा चला. पता नहीं आज कल अवार्ड वापसी वाले कहाँ है और अब ईवीएम मशीन का मुद्दा मैन्यूफ़ैक्चर किया है. पीएम ने कहा ये मुद्दा भी उन लोगों ने उठाया जो आज सरकार में हैं।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा रणनीतिकार क्या होता है, ये अमित शाह ने दिखा दिया है. पीएम ने नेताओ को नसीहत देते हुए कहा कि वो बड़बोलेपन से बचें और बयानबाजी ना करें. पीएम मोदी ने ये भी कहा कि विधानसभा चुनाव में जो जीत मिली है उससे बहुत उत्साहित होने की जरूरत नहीं है और संयम बना कर रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eleven + fourteen =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार,...

The True Measure of Greatness: Valuing Human Life Above All

These developments are the serious challenges to the principles...