मुनक नहर के सीएलसी के तटबंध का हिस्सा टूटा

Date:

बवाना एंट्री पॉइंट पर मुनक नहर के सीएलसी के तटबंध का हिस्सा टूटने से बवाना के कुछ इलाक़ों में नहर का पानी घुस गया है। दिल्ली जल बोर्ड और हरियाणा सिंचाई विभाग की टीम युद्धस्तर पर इस टूटे हिस्से की मरम्मत करने का काम कर रही है और शाम तक मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा।

बवाना एंट्री पॉइंट पर मुनक नहर के सीएलसी के तटबंध का हिस्सा टूटा

आज यहाँ निरीक्षण कर स्थिति का जायज़ा लिया। मरम्मत के दौरान नहर का पानी रोके जाने के कारण हैदरपुर, द्वारका, नांगलोई और बवाना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उत्पादन पर असर पड़ा है और कई इलाक़ों में सप्लाई प्रभावित हुई है।

नहर के पानी को दूसरे Sub-branch में डाइवर्ट करने से आज शाम तक 3 WTPs में उत्पादन सामान्य हो जाएगा लेकिन द्वारका WTP में सीएलसी से ही पानी आता है।

ऐसे में जबतक सीएलसी में जबतक पानी नहीं छोड़ा जाता है, तबतक द्वारका WTP प्रभावित रहेगा। जल बोर्ड प्रयासरत है कि, कल शाम तक द्वारका के पानी सप्लाई को सामान्य हो जाए।

नहर के मरम्मत के बाद इसके तटबंध के टूटने को लेकर एक विस्तृत जाँच भी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...