सूक्ष्‍म लघु और मझौले उद्यम तथा स्‍टार्टअप आत्‍मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे : PM

Date:

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि किसान, प्रसंस्‍करण इकाइयां, सूक्ष्‍म लघु और मझौले उद्यम तथा स्‍टार्टअप आत्‍मनिर्भर भारत की प्राण शक्ति होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि किसान, प्रसंस्‍करण इकाइयां, सूक्ष्‍म लघु और मझौले उद्यम तथा स्‍टार्टअप आत्‍मनिर्भर भारत की प्राण शक्ति होंगे। वित्‍तीय सेवा क्षेत्र में बजट के कार्यान्‍वयन पर एक वेबीनार को सं‍बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्‍तीय क्षेत्र के बारे में सरकार का दृष्टिकोण बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट है। उन्‍होंने कहा कि विश्‍वास, पारदर्शिता और भरोसा वित्‍तीय क्षेत्र के आधार हैं। श्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के शासन में बैकिंग और गैर-बैकिंग क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण बदलाव हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दस साल पहले बड़े स्‍तर पर उधार देने के नाम पर वित्‍तीय और बैकिंग क्षेत्र को कमजोर किया गया, जो अब मौजूदा सरकार की प्रतिबद्धता के कारण पटरी पर आ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने अपारदर्शी कारोबारी संस्‍कृति को समाप्‍त करने के लिए कई कदम उठाये हैं। श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने फंसे कर्जो की स्थिति को दबाये रखने के बजाय उनके बारे में जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है।  प्रधानमंत्री ने केन्‍द्रीय बजट के प्रमुख प्रावधानों का जिक्र करते हुए  वित्‍त से सम्‍बद्ध निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने स‍बके लिए वित्‍तीय समावेशन सुनिश्चित करने के वास्‍ते बैकिंग और बीमा क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र इकाइयों की निरन्‍तर और मजबूत भागीदारी के महत्‍व पर जोर दिया। वित्‍तीय क्षेत्र में सरकार के प्रमुख सुधारों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवालिया और शोधन अक्षमता संहिता ने ऋणदाताओं में भरोसा पैदा किया है। उन्‍होंने कहा कि छोटे बैंकों के विलय और परिसम्‍पत्ति पुनर्गठन संस्‍थानों तथा विकास वित्‍तीय संस्‍थान के प्रावधान से देश के वित्‍तीय क्षेत्र में मजबूती आएगी। श्री मोदी ने कहा कि टैक्‍नोलॉजी के उपयोग से वित्‍तीय समावेशन में अभूतपूर्व वृद्धि हासिल करने में मदद मिली है। उन्‍होंने कहा कि देश ने लगभग 130 करोड़ जनता के लिए आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ 41 करोड़ लाभार्थियों के लिए जन-धन खाते खोलने में सफलता हासिल की है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि वृद्धि की मौजूदा रफ्तार से देश के वित्‍तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अगले पांच वर्षों में साठ खरब डॉलर के आंकडे को छूने की संभावना है।वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन और वित्‍त राज्‍यमंत्री अनुराग ठाकुर भी वेबीनार में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान पर हमलाः साम्राज्यवाद ने एक बार फिर अपने पंजे निकाले

 राम पुनियानी ईरान पर इजराइल और संयुक्त राज्य अमरीका का...

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...