मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं, उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले CM अरविंद केजरीवाल

Date:

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज शुक्रवार को वीकली बैठक हुई. इस बैठक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लिए बहुत जरूरी है कि उपराज्यपाल और सीएम को मिलकर काम करना चाहिए.

सीएम ने कहा कि हमारे बीच में बहुत सारे मुद्दों को लेकर डिफरेंस ऑफ ओपिनियन हो सकते हैं. मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं हैं. सीएम केजरीवाल ने इस बैठक के बाद कहा, “जैसे हर हफ्ते हमारी और एलजी की बैठक होती है, इस हफ्ते भी अभी मैं एलजी साहब से मिलकर आ रहा हूं. यह बैठक बहुत ही अच्छे वातावरण, कॉर्डियल एटमॉस्फेयर में हुई. इस बैठक में पानी, साफ सफाई, बिजली सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इसी तरह से मिलकर काम करेंगे, जैसे हम लोग मिलकर काम करते रहे हैं. वे उपराज्यपाल हैं, मैं मुख्यमंत्री हूं और हमारे बीच में कई सारे मुद्दों पर अलग-अलग मत हो सकते हैं लेकिन हम सभी मुद्दों पर चर्चा करके शॉर्ट आउट करेंगे और मिलकर काम करेंगेसीएम केजरीवाल की एलजी के साथ बैठक ऐसे समय में हुई है जब उन्हें सिंगापुर दौरे को मंजूरी नहीं मिली.

इसके अलावा हाल ही में एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की है. वहीं एलजी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दिल्ली में निजी संगठनों द्वारा संचालित डिप्लोमा स्तर के तकनीकी संस्थानों में फीस बढ़ाने की मांग के प्रस्ताव को भी ठुकराया दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संभल की मस्जिद में नमाजियों की संख्या पर नहीं लगेगी पाबंदी

नमाज़ में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं...

Sri Lanka makes Wednesdays off to conserve fuel amid shortages.

Sri Lanka has declared every Wednesday a public holiday...

Afghanistan says 400 killed in Pakistan strike on Kabul hospital

EDITED: ALI AADIL KHAN Kabul : Afghanistan has accused Pakistan...

Donald Trump slams allies for rejecting Hormuz security appeal

Meanwhile, Iranian officials have contacted the president’s Middle East...