महाराष्ट्र में पहली बार मिला ओमिक्रॉन का BA4, BA5 सब-वेरिएंट.

Date:

महाराष्ट्र में पहली बार कोरोना के B.A 4 वेरिएंट के चार मरीज और B.A. 5 वेरिएंट के तीन मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ विभाग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक सभी मरीजों में कोरोना के मामूली लक्षण हैं और सभी का होम आइसोलेशन में इलाज हो रहा है। गौरतलब है कि अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका समेत दुनिया के कई हिस्सों में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट की पुष्टि हुई थी। लेकिन भारत में अबतक कोरोना के इस सब वेरिएंट का कोई केस नहीं मिला था।

इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च ने इस वेरिएंट की पुष्टि की है वहीं फरीदाबाद स्थित इंडियन बायोलॉजिकल डाटा सेंटर ने इसकी पुष्टि की है। सात मरीजों में इन वेरिएंट की पुष्टि हुई है जो सभी पुणे के रहने वाले हैं। अधिकारियों के मुताबिक चार मरीजों में बी.ए. का संक्रमण है जबकि तीन मरीज बी.ए. 5 वेरिएंट से संक्रमित हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें से चार पुरुष और तीन महिलाएं हैं। बताया जा रहा है कि संक्रमित मरीजों में से चार मरीज 50 साल से अधिक उम्र के हैं जबकि दो 20-40 आयु वर्ग में हैं। इनमें से एक मरीज नौ साल का बच्चा है।सभी 6 वयस्कों ने कोरोना के दोनों टीके लगवाए हुए हैं जबकि उनमें से एक ने बूस्टर शॉट भी ले लिया है। कोरोना संक्रमित बच्चे का टीकाकरण नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि इन सभी मरीजों में कोविड ​​-19 के हल्के लक्षण थे और अब उन्हें आइसोलेट कर उनका पूरा इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक ये सेंपल 4 से 18 मई के बीच लिए गए थे। संक्रमित पाए गए दो लोगों ने दक्षिण अफ्रीका और बेल्जियम की यात्रा की थी। इनके अलावा तीन लोगों ने केरल और कर्नाटक की यात्रा की थी। संक्रमित पाए गए दो लोगों में यात्रा का कोई रिकार्ड नहीं मिला है।
इंसाकॉग की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु में 19 वर्षीय एक युवती सार्स-कोव-2 के बीए.4 वेरिएंट से और तेलंगाना का एक पुरुष बीए.5 वेरिएंट से संक्रमित पाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...